अब सबसे पहले बात करते हैं इस मल्टीमॉडल कॉरिडोर की, जो बेलारूस, रूस, कजाखस्तान, उज़्बेकिस्तान, अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद रूस, पाकिस्तान के जरिए सीधे हिंद महासागर तक पहुंच सकेगा। इससे न केवल रूस और पाकिस्तान के बीच व्यापार बढ़ेगा, बल्कि रूस की पहुंच भी भारतीय उपमहाद्वीप तक और आसान हो जाएगी। उज़्बेकिस्तान के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के अनुसार, इस कॉरिडोर से आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे और क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
ADVERTISEMENT

