Manipur पर रॉकेट और मिसाइल से अटैक, ऐसे हैं ग्राउंड पर हालात

सांची त्यागी

07 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 7 2024 3:31 PM)

Manipur Missile Attack: मणिपुर में हालात अब बेहद तनावपूर्ण हो चुके है. दो समुदायों की बाच का तनाव अब भारी भरकम हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच चुका है. अब मणिपुर में तनाव के बीच रॉकेट और ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है.

Google CTA

Manipur Missile Attack: केंद्रीय सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और घाटी के जिलों की परिधि की ओर बढ़ गए हैं, खास तौर पर चुराचंदपुर की सीमा से लगे बिष्णुपुर की तरफ और कांगपोकपी जिलों की सीमा से लगे इंफाल पश्चिम की तरफ.’

Read more!

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए... आतंकवादी जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसे सोते समय गोली मार दी...

हत्या के बाद, जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई... यह घटना बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा दो रॉकेट दागे जाने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में हाई-टेक हमलों के बाद इंफाल घाटी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है...