दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते पहुंचे ग्वालियर, यहां से हैलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे

सर्वेश पुरोहित

18 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 18 2023 7:08 AM)

MP NEWS: दक्षिण अफ्रीका से भी 12 नए चीते कूनो नेशनल पार्क के लिए ग्वालियर आ गए हैं. वे दिल्ली से वायुसेना के विमान में ग्वालियर एयरपोर्ट पर लाए गए हैं. यहां से उन्हें चिनूक हैलीकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क में ले जाया जाएगा. चीतों को बाड़े में छोड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह […]

Kuno National Park 12 Cheetah sheopur news mp news
Kuno National Park 12 Cheetah sheopur news mp news
Google CTA

MP NEWS: दक्षिण अफ्रीका से भी 12 नए चीते कूनो नेशनल पार्क के लिए ग्वालियर आ गए हैं. वे दिल्ली से वायुसेना के विमान में ग्वालियर एयरपोर्ट पर लाए गए हैं. यहां से उन्हें चिनूक हैलीकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क में ले जाया जाएगा. चीतों को बाड़े में छोड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ में मौजूद रहेंगे. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान चीता मित्रों के साथ संवाद भी करेंगे.

Read more!

ग्वालियर एयरपोर्ट पर वायुसेना का विमान चीतों को लेकर सुबह 10.30 बजे पहुंचा. दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को एक दिन पहले ही दिल्ली लाया गया था, जहां पर सुबह उन्हें वायुसेना के विमान से ग्वालियर के लिए रवाना किया गया.यहां से अब हैलीकॉप्टर के जरिए सभी 12 चीते कूनो नेशनल पार्क पहुंचाने के इंतजाम कर दिए गए हैं.

इन 12 चीतों में 7 नर और 5 मादा चीता हैं. चीतों के साथ दक्षिण अफ्रीका से और दिल्ली से वन्य जीव विशेषज्ञों और डॉक्टरों का भी एक दल साथ में आया है. विशेषज्ञों ने सबसे पहले सभी चीतों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया. सभी चीते इस वक्त स्वस्थ बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने चीतों को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

टाइगर स्टेट के बाद MP बनेगा चीता स्टेट, शिवराज बोले- 12 चीते आ रहे हैं, उनकी सुरक्षा…

5  माह बाद 12 चीते पहुँचे मध्यप्रदेश की धरती पर
पूरे 5 महीने बाद 12 नए चीते मध्यप्रदेश की धरती पर पहुंचे हैं. पूरे भारत में सिर्फ मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब चीते देखे जा सकते हैं. 5 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. ये सभी अब पार्क के नए माहौल में रच-बस गए हैं. अब इनके साथ ही दक्षिण अफ्रीका से भी 12 नए चीते लाए गए हैं और इनको भी कूनो नेशनल पार्क में छोड़ते ही यहां पर चीतों की संख्या बढ़कर अब 20 हो जाएगी. अब इंतजार है कि पर्यटक और आम लोग कब चीतों का दीदार कूनो नेशनल पार्क में जाकर कर पाते हैं?. पर्यटकों में चीतों के पुनर्वास के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को लेकर बहुत उत्साह है.