MP: अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित होगा ओंकारेश्वर का 600 किलो वजनी शिवलिंग, MP से रथ में रवानगी

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. योजना के मुताबिक 2024 में भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर में भगवान राम के अलावा भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित होगी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ओंकारेश्वर से निकली शिवलिंग को भी अयोध्या के राममंदिर में […]

shivling for ayodhya , mp news, ram mandir, khargone
shivling for ayodhya , mp news, ram mandir, khargone

उमेश रेवलिया

follow google news

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. योजना के मुताबिक 2024 में भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर में भगवान राम के अलावा भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित होगी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ओंकारेश्वर से निकली शिवलिंग को भी अयोध्या के राममंदिर में स्थापित किया जाएगा. 600 किलो वजनी और 4 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को रामजन्मभूमि (Ram janmbhumi) न्यास को सौंपा जा रहा है.

Read more!

खरगोन जिले में शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar) से नर्मदेश्वर शिवलिंग यात्रा निकली, जो बड़वाह से होते हुए गुजरी. शिवलिंग के पूजन के बाद प्रतिष्ठा यात्रा के रूप में इसे रवाना किया गया. यात्रा एक दिन में एक हजार किमी से ज्यादा का सफर तय करेगी. 23 अगस्त को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि न्यास हो ये खास शिवलिंग सौंपा जाएगा.

अयोध्या में स्थापित होगा शिवलिंग

अयोध्या के भव्य राममंदिर में 6 मंदिरों में से एक मंदिर में ओंकारेश्वर से निकला 600 किलो वजनी नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित किया जाएगा. आपको बता दें कि नर्मदा से निकले शिवलिंग की खास मान्यता है. नर्मदानंद महाराज ने बताया कि अयोध्या में रामलला मंदिर परिसर में राम मंदिर के विग्रह के चारों ओर बन रहे 14 फीट चौड़े परकोटे के 6 मंदिरों में से एक मंदिर में मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर क्षेत्र के 4 फीट ऊंचे प्राकृतिक शिवलिंग स्थापित होंगे. यात्रा 5 दिन में उज्जैन, ब्यावरा, शिवपुरी, कानपुर होते हुए 23 अगस्त को अयोध्या पहुंचेगी.

बड़वाह में हुआ जोरदार स्वागत

ओंकारेश्वर के समीप बिल्लोरा खुर्द के नजर निहाल आश्रम में महामंडलेश्वर नर्मदानंद के सानिध्य में शिवलिंग का पूजन-अर्चन हुआ. इसके बाद यात्रा शुरू हुई, जो अयोध्या पहुंचेगी. जैसे ही यात्रा बड़वाह नगर में गुजरी से नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निवास्थान के सामने विधायक सचिन बिरला, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, नपा परिषद, कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया. इसके पहले आश्रम में मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक सचिन बिरला भी पहुंचे थे और नर्मदेश्वर शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया.

ये भी पढ़ें: मंत्री कमल पटेल के विवादित बोल, कमलनाथ को बताया 80 साल का बूढ़ा, इस एक्ट्रेस से जोड़ दिया नाम

    follow google news