भोपाल में बीजेपी दफ्तर के बाहर आप पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, कहा- ‘अडानी से दोस्ती निभा रहे हैं मोदी’

इज़हार हसन खान

12 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 12 2023 11:05 AM)

AAP Protest In Bhopal: कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया और जब पुलिस उन्हें हटाने आई तो कार्यकर्ता पुलिस के साथ झूमाझटकी करने लगे. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बिठाया और ले गई. आप […]

aap, protest, mp, politics
aap, protest, mp, politics
Google CTA

AAP Protest In Bhopal: कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया और जब पुलिस उन्हें हटाने आई तो कार्यकर्ता पुलिस के साथ झूमाझटकी करने लगे. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बिठाया और ले गई. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया. राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान आप के नेता पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अडानी का दोस्त बताया और उन पर हमला बोला. आप नेता पंकज सिंह, रानी अग्रवाल, भगवत सिंह राजपूत, मनिक्षा सिंह तोमर, रीना सक्सेना और शैली राणावत समेत कई आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है.

Read more!

मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी ने इस मामले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति से) सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसी के साथ अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है.

खामोश बैठे हैं मोदी- पंकज सिंह
आप नेता पंकज सिंह ने कहा कि अडानी का घोटाला पकड़ा गया है. हिंडनबर्ग ने तो अमरिका और जापान आदि देशों की कंपनियों का घोटाला उजागर किया है, लेकिन उन देशों के उद्योगपतियों ने ये नहीं कहा कि ये उनके देश पर हमला है. उन्होंने कहा कि अगर ये देश पर हमला है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी को ज़रूर बोलना चाहिए लेकिन वो खामोश बैठे हैं.

“अडानी से दोस्ती निभा रहे हैं मोदी”
पंकज सिंह ने कहा अडानी कोई भारत नहीं है और न ही भारत देश कोई अडानी है. लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अडानी से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं और देशवासियों के साथ विश्वास घात किया जा रहा है. पंकज सिंह कहना है कि पिछले कुछ दिनों मे देश के करोड़ों नागरिकों का साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये डूब गया जो उन्होंने बचत कर अडानी की कम्पनी में निवेश किया था. जनता का ये पैसा अडानी की कंपनी में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और एलआईसी के माध्यम से निवेश किया गया था, लेकिन पैसा डूबने के बाद अब मोदी जी खामोश हैं.
गुना में भाजपा जिला कार्यालय की ‘नाक के नीचे’ चल रही शराब की दुकान, क्यों हो रही है उमा भारती की चर्चा?
तस्वीर: इजहार हसन खान, एमपी तक

भोपाल में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, दशहरा मैदान पर उमड़ा जनसैलाब; चंद्रशेखर रावण भरेंगे हुंकार

“सारे संसाधन एक व्यक्ति को सौंप दिए”
पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने देश के सारे संसाधन एक व्यक्ति गौतम अदानी को दे दिए हैं, जिसमें रेलवे, एयरवेज, कोयला, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, तेल सीमेंट, गैस शामिल हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र्वाद की आड़ में मोदी अडानी अपना भ्रष्टाचार नहीं छुपा सकते हैं. दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर बनने के बाद भी अडानी भारत के टॉप 15 टैक्स देने वालों की सूची में शामिल नहीं हैं. आखिर किसकी मेहरबानी से?