कूनो में ‘साशा’ की दुखद खबर के बाद अब नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, 4 शावकों की गूंजी किलकारी

खेमराज दुबे

29 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 29 2023 1:21 PM)

Madhya Pradesh News: देश की धरती पर चीतों के इकलौते घर कूनो नेशनल पार्क से पहली बड़ी खुश खबरी सामने आई है. यहां पिछले साल सितंबर माह में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (5 मादा, 3 नर) में से एक मादा चीता सियाया ने पार्क में चार शावकों को जन्म दिया है. सियाया द्वारा […]

After sad news of Kuno Sasha now good news came from National Park echoing of 4 cubs
After sad news of Kuno Sasha now good news came from National Park echoing of 4 cubs
Google CTA

Madhya Pradesh News: देश की धरती पर चीतों के इकलौते घर कूनो नेशनल पार्क से पहली बड़ी खुश खबरी सामने आई है. यहां पिछले साल सितंबर माह में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (5 मादा, 3 नर) में से एक मादा चीता सियाया ने पार्क में चार शावकों को जन्म दिया है. सियाया द्वारा शावकों को जन्म देने के बाद कूनो नेशनल पार्क ही नहीं देश भर में खुशी का माहौल है. इस खुशखबरी को सबसे पहले केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर साझा किया. इसके बाद पीएम मोदी ने वन मंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- वंडरफुल न्यूज…

Read more!

इन शावकों का जन्म इसलिए भी खास है, क्योंकि दो दिन पहले ही नेशनल पार्क में किडनी के इन्फेक्शन से जूझ रही नामीबियाई मादा चीता साशा की मौत के बाद मायूसी छा गई थी, लेकिन अब चार शावकों के जन्म से यह दुख भी दूर हो गया. 

वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर खुशी जताई. उन्होंने लिखा- ‘अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है.’

 

पीएम ने 17 सितंबर को बाड़े में छोड़े थे चीते
कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्क पहुंचकर 8 नामीबियाई चीतों को पार्क के विशेष बाड़ों में छोडा और चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, चीतों को चरणबद्ध तरीके से क्वारन्टीन बाडे़ से बड़े बाड़ों फिर खुले जंगल मे छोड़ने का सिलसिला शुरू किया. अब तक 4 चीते ओबान, आशा, एल्टन और फ्रेडी खुले जंगल में  रफ्तार भर रहे हैं. यहां चीतों के सर्वाइव करने के संकेत भी दे दिए हैं.

नेशनल पार्क में छाई खुशी
बुधवार को जैसे ही मादा चीता सियाया द्वारा बड़े बाडे के कम्पार्टमेंट नंबर 5 में चार शावकों को जन्म देने की खबर सामने आई तो पार्क में खुशी का माहौल देखने काबिल था. कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने एमपी तक को बताया कि पार्क के बड़े बाडे में मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है. ऐसा प्रतीत होता कि 3-4 पहले सियाया ने शावकों को जन्म दिया. आज सुबह 11 बजे मॉनिटरिंग टीम ने इसकी सूचना दी है. सभी चार शावक और उनकी मां सियाया स्वस्थ है.

ये भी पढ़ें: नामीबिया से कूनो लाए गए 8 में से एक चीता ‘साशा’ की मौत, दर्दनाक है इसकी कहानी