MP Election: अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘कांग्रेस कर रही है समाजवादी पार्टी में सेंधमारी’

एमपी तक

03 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 3 2023 12:24 PM)

MP Election: समाजवादी पार्टी के मुखिया और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का प्रचार कर रहे अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा कर दिया. अखिलेश यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी उनकी समाजवादी पार्टी में सेंधमारी कर रही है. लखीमपुर के पूर्व सांसद रवि वर्मा ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम […]

MP News, MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP Politics, Akhilesh Yadav
MP News, MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP Politics, Akhilesh Yadav
Google CTA

MP Election: समाजवादी पार्टी के मुखिया और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का प्रचार कर रहे अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा कर दिया. अखिलेश यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी उनकी समाजवादी पार्टी में सेंधमारी कर रही है. लखीमपुर के पूर्व सांसद रवि वर्मा ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उनको तो पहले से ही पता था कि वे समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले हैं.

Read more!

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस जो काम कर रही है, उसे मध्यप्रदेश की जनता देख रही है. यहां मध्यप्रदेश की जनता को समझना होगा कि किसकी नीयत में खोट है. कांग्रेस पार्टी की नीयत साफ तौर पर मध्यप्रदेश की जनता देख पा रही है. एनडीए को सिर्फ इंडिया गठबंधन ही हरा सकता है लेकिन इस तरह से कैसे उद्देश्य हल होगा.

अखिलेश यादव बोले मुझे पता था लखीमपुर के पूर्व सांसद रवि वर्मा किसी और पार्टी के संपर्क में है और वह मेरी पार्टी छोड़ना चाहते थे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट पर आम सभा करने पहुंचे थे. जहां पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए.

कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर प्रहार किए अखिलेश ने

अखिलेश यादव से पूछा गया कि लखीमपुर से पूर्व सासंद रहे रवि वर्मा सपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस इस तरह तो सपा में सेंध मारी कर रही है. इसको कैसे देख रहे हैं. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस सेंध लगा रही है तो आप कांग्रेस की नीयत समझें. मुझे तो बहुत पहले से पता था कि वो रवि वर्मा पार्टी से खुश नही है और वो किसी दल में जाना चाह रहे हैं.

अगर कांग्रेस पार्टी सेंध लगा रही तो यह सेंध मध्यप्रदेश वालों ने बहुत करीब से देखा है. धोखा देने का काम कांग्रेस ने किया है तो यह सब कुछ मध्यप्रदेश की जनता देख रही है और समझ रही है, जो लोकसभा में बीजेपी को हराना चाहते हैं वह इंडिया गठबंधन के साथ रहेगा. इंडिया गठबंधन ही एक ऐसी ताकत है जो एनडीए को हरा पाएगी.

ये भी पढ़ें– इन दो रीजन में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, कुछ सीटों का अंतर बदल देगा MP की सरकार