Amarwada By Election Result: 12 राउंड के बाद कांग्रेस के धीरन शाह को मिली 7500 वोटों की बढ़त, बीजेपी बहुत पीछे

पवन शर्मा

13 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 13 2024 1:08 PM)

Amarwada By Election Result: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग चौंकाने वाले परिणाम दे रही है. अब तक 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और कांग्रेस के धीरन शाह ने 7500 वोटों की बढ़त बना ली है. शुरूआती राउंड में बीजेपी के कमलेश शाह काफी आगे चल रहे थे लेकिन 12 राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है.

Congress candidate Dhiran Shah
Congress candidate Dhiran Shah
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अब तक 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और कांग्रेस के धीरन शाह ने 7500 वोटों की बढ़त बना ली है.

point

12 राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है.

point

इस बढ़त को देखते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ की उम्मीदों को बल मिलता दिख रहा है.

Amarwada By Election  Result:अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग चौंकाने वाले परिणाम दे रही है. अब तक 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और कांग्रेस के धीरन शाह ने 7500 वोटों की बढ़त बना ली है. शुरूआती राउंड में बीजेपी के कमलेश शाह काफी आगे चल रहे थे लेकिन 12 राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है. इस बढ़त को देखते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ की उम्मीदों को बल मिलता दिख रहा है.

Read more!

सुबह जब काउंटिंग शुरू हुई थी, तब शुरूआती दो राउंड में बीजेपी के कमलेश शाह आगे चल रहे थे लेकिन जैसे-जैसे अन्य राउंड शुरू हुए बीजेपी के कमलेश शाह लगातार पिछड़ते चले गए और अब 12 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के धीरन शाह इनवाती साढ़े सात हजार वोटों की लीड बना चुके हैं. ये बढ़त देखकर कमलनाथ खेमा बहुत खुश है, क्योंकि अमरवाड़ा विधानसभा सीट के इस उपचुनाव से कमलनाथ की साख दांव पर लगी हुई है.

शुरूआती दो राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह 3279 वोटों से आगे चल रहे थे. कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह लगातार पिछड़ते जा रहे थे. लेकिन इसके बाद हुए राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बनाना शुरू की. छटवे राउंड आते-आते कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह ने 4400 वोटो की बढ़त बना ली थी और अब 12 राउंड के बाद ये बढ़त साढ़े सात हजार वोटों की हो चुकी है.

10 जुलाई को हुआ था मतदान

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोट बीते 10 जुलाई को डाले गए थे. अमरवाड़ा में शाम 6 बजे तक 78.71% मतदान हुआ था. यहां पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, वहीं तीसरा प्रत्याशी गोंगपा का है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. अमरवाड़ा में बंपर वोटिंंग हुई थी, इसमें किसे फायदा होगा, ये तो रिजल्ट ही बताएगा. चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ और सीएम मोहन यादव की साख दांव पर लगी है.

ये भी पढ़ें- Amarwada Assembly by-election result: बड़ा उलटफेर, छठवा राउंड आते-आते कांग्रेस के धीरन शाह बंपर वोटों से आगे