अमित शाह पहुंचे भोपाल, एयरपोर्ट पर CM शिवराज सहित पूरी कैबिनेट ने किया शाही स्वागत

MP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम 8 बजे भोपाल पहुंचे. एयरपोर्ट पर ही अमित शाह का शाही स्वागत किया गया. अमित शाह का स्वागत करने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री पहुंचे थे. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी भी […]

Amit Shah, Amit Shah in Bhopal, Bhopal News, MP BJP, MP Politics
Amit Shah, Amit Shah in Bhopal, Bhopal News, MP BJP, MP Politics

एमपी तक

follow google news

MP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम 8 बजे भोपाल पहुंचे. एयरपोर्ट पर ही अमित शाह का शाही स्वागत किया गया. अमित शाह का स्वागत करने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री पहुंचे थे. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी भी अमित शाह का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान अमित शाह के साथ केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी देखे गए. फिलहाल सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं और एक बड़ी बैठक इस समय चल रही है.

Read more!

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अमित शाह ने एक इमरजेंसी मीटिंग कॉल की है. जिसकी पूर्व सूचना पहले से किसी को नहीं थी. सिर्फ बीते दिन शाम को इसकी सूचना मध्यप्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन को दी गई. दिनभर अमित शाह के इस दौरे को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जाते रहे. बीजेपी संगठन के अंदर भी अमित शाह के इस दौरे को लेकर जबरदस्त हलचल रही.

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तैयार होनी है, जिसे लेकर अमित शाह इस बैठक को करने भोपाल पहुंचे हैं. बताया ये भी जा रहा है कि  मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात जिस तरह के बीजेपी के लिए बने हुए हैं, ऐसे में अमित शाह ने खुद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथों में संभाल ली है.

अमित शाह के साथ प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं 14 बड़े नेता
इस समय बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अमित शाह मप्र सरकार और बीजेपी संगठन के 14 बड़े नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं. अमित शाह के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई अन्य बड़े नेता मौजूद हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में अमित शाह कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. भोपाल से लेकर दिल्ली तक अमित शाह के दौरे को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चलती रहीं. फिलहाल बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अमित शाह द्वारा बड़ी बैठक ली जा रही है.

ये भी पढ़ें- अमित शाह के भोपाल दौरे ने बढ़ा दी BJP नेताओं की धड़कनें, निकाले जा रहे कई सियासी मायने

    follow google news