कथित प्रेमी के पास पाकिस्तान गई अंजू का Video लीक! पति ने पूछा- वहां शादी कर रही हो, जानें जवाब

एमपी तक

25 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 25 2023 9:16 AM)

Anju and Her Husband Video Viral: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ी अंजू राजस्थान में अपनी ससुराल भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू (Anju in Pakistan) की उसके पति के साथ बातचीत का एक वीडियो लीक हो गया है और अब वह वायरल हो रहा है. भिवाड़ी से उसके पति अरविंद थॉमस ने पाकिस्तान अपने कथित […]

Anju in Pakistan video viral Shocking answer on question of marriage
Anju in Pakistan video viral Shocking answer on question of marriage
Google CTA

Anju and Her Husband Video Viral: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ी अंजू राजस्थान में अपनी ससुराल भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू (Anju in Pakistan) की उसके पति के साथ बातचीत का एक वीडियो लीक हो गया है और अब वह वायरल हो रहा है. भिवाड़ी से उसके पति अरविंद थॉमस ने पाकिस्तान अपने कथित प्रेमी के पास पहुंची अंजू से फोन पर बात की. अब इस बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति से कह रही है कि उसके दस्तावेज किसी को नहीं देना. पति ने जब पूछा कि शादी कर रही हो तो अंजू ने गोलमोल जवाब देकर फोन काट दिया, बोली कल बात करेंगे.

Read more!

वायरल ऑडियो में अंजू पति से कह रही है, ‘मेरे दस्तावेज किसी को गलती से भी मत देना. सब ताले में बंद कर दो वरना मैं मुसीबत में पड़ जाऊंगी.’ बता दें कि पति घर में बैठे फोन पर बात कर रहा है और इस मौके का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. इस बातचीत में क्या है, यह MP Tak आपको बता रहा है, लेकिन हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें हाथों में मोबाइल लिए फोन को स्पीकर पर करके पति अरविंद थामस बात करता दिख रहा है. दूसरी तरफ से एक महिला की आवाज आ रही है. बताया जा रहा है कि ये अंजू है जो पाकिस्तान से अपने पति से फोन पर बात कर रही है. बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर के टेकनपुर के रहने वाले अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने बेटी को सनकी बताया था. साथ ही ये भी कहा था कि बेटी अंजू से लंबे समय से कोई रिश्ता नहीं रख रहे हैं.

पति ने पूछा आने का क्या प्लान है तो पत्नी ने घुमा दिया
बातचीत की शुरुआत अंजू का पति अरविंद करता है और हाल चाल पूछता है. इसके बाद पूछता है कि खाना खा लिया? इस पर पत्नी कहती है कि खा लिया, यहां तो यहां तो चिकन बना था. फिर पति सवाल करता है कि अच्छा ये बता कि आने का क्या प्लान है? इस पर अंजू बात घुमा देती है और कहती है कि आने का तो छोड़ो. ये बताओ कि एन्क्वायरी के लिए घर पर वो आए थे तो उनको मेरे डॉक्यूमेंट्स मत देना. लॉक करके रख दो, कभी मत देना. बोलना वो साथ ले गई है. यहां नहीं है.
फिर अंजू कहती है कि दिए तो नहीं नहीं? कभी मत देना. वरना प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी.

शादी के नाम पर कहा- ऐसा कुछ नहीं है, बताऊंगी
अंजू ने पाकिस्तान से लौटने के सवाल पर कहा कि आने को तो मैं आ सकती हूं पर अचानक मेरे आने से ये थोड़ी परेशान हो गए हैं. फिर पति पूछता है कि फ्रेंड के पास हो? इस पर अंजू कहती है कि हां एक फैमिली है यहां पर कोई बात नहीं है. इसके बाद अरविंद पूछता है कि वहां मीडिया में क्या चल रहा है? अंजू कहती है कि मीडिया में तो चलेगा ही. वो तो खबर बनाएंगे ही. मैंने बोल दिया मीडिया वालों से कि घर वालों को तंग मत करो. मैं मीडिया वालों से चैट कर रही हूं.

बातचीत के आखिर में पति पूछता है कि तू उधर शादी कर रही है क्या? इस पर अंजू कहती है कि ऐसा कुछ नहीं है, कल दिन में बात करूंगी. पति ने कहा कि कल दिन में बात करेगी. चल ठीक है.

ये भी पढ़ें: दोस्त से मिलने पाकिस्तान गई अंजू ने Video जारी कर कहा- मेरी कहानी सीमा हैदर जैसी नहीं