उज्जैन के बाद अशोकनगर, महिला को किडनैप कर गैंगरेप, हाथ-पैर बांध खेत में फेंका

राहुल जैन

02 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 2 2023 9:49 AM)

MP Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन की वारदात को अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ था, कि मध्यप्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है. प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है. यहां महिला खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी. महिला के दोनो हाथ रस्सी से […]

MP Crime News, minor tribal girl gangrape, minor tribal girl gang raped in khandwa, friendship on instagram then gangrape,
MP Crime News, minor tribal girl gangrape, minor tribal girl gang raped in khandwa, friendship on instagram then gangrape,
Google CTA

MP Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन की वारदात को अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ था, कि मध्यप्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है. प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है. यहां महिला खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी. महिला के दोनो हाथ रस्सी से बंधे हुए थे. महिला के शरीर में कई जगह घाव के निशान थे, जिनमें से खून बह रहा था. कुछ ग्रमीणों ने महिला के ऊपर कपड़ा डाला व पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. 

Read more!

विवाहित महिला के साथ दरिंगदी  

महिला ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की सुबह इलाज के लिए वह अशोकनगर आई थी. शाम करीब 4:00 बजे वह बस स्टैंड जा रही थी. उसी दौरान अचानक रास्ते में एक जीप उसके पास आ रुकी. जिसमें उसके गांव के तीन लोग और एक ड्राइवर था. उन्होंने उसे कार में बैठाया और उसके हाथ रस्सी से बांध दिये. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गाड़ी सुनसान जगह पर रोकी और बारी- बारी से सभी ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया. जिसके निशान महिला के शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरापियों की तलाश कर रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने बताया की उसके साथ चार लोगो द्वारा अपहरण कर सारी रात गलत काम किया गया है. आरोपियों ने इतनी क्रूरता से महिला के साथ बलात्कार किया कि वो बेहाेश हो गई, लेकिन आरोपियों का मन फिर भी नही भरा, आरोपी ने गाड़ी में एक एक कर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया.  दरअसल, मामला अशोकनगर जिले की साडोरा थाना क्षेत्र के म्यापुर गांव के पास का है. पीड़ित महिला शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर या 1 अक्टूबर की रात की है.  

ये भी पढ़ें: उज्जैन रेप केस: आरोपी का पिता बोला, ‘बेटे को जेल नहीं, गोली से उड़ा दो’, किया सनसनीखेज खुलासा