बालाघाट पोस्टल-बैलेट छेड़छाड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के बाद अब एसडीएम निलंबित

अतुल वैद्य

29 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 29 2023 8:51 AM)

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से वायरल हुए एक वीडियो के बाद प्रशासनिक अमले के ऊपर गाज गिरना शुरू हो गई है. एक दिन पहले नोडल अधिकारी हिम्मत सिंह और अब SDM गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया गया है.

JP Dhanopia, Congress, vice president, Election Commission, postal ballots, Dhanopia, Balaghat Collector Girish Chandra Mishra, Congress, Madhya Pradesh, chief electoral officer, mp election result 2023, mp news update, mp breaking news
JP Dhanopia, Congress, vice president, Election Commission, postal ballots, Dhanopia, Balaghat Collector Girish Chandra Mishra, Congress, Madhya Pradesh, chief electoral officer, mp election result 2023, mp news update, mp breaking news
Google CTA

MP ELection 2023: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से वायरल हुए एक वीडियो के बाद प्रशासनिक अमले के ऊपर गाज गिरना शुरू हो गई है. एक दिन पहले नोडल अधिकारी हिम्मत सिंह और अब SDM गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया गया है. कांग्रेस इस मामले में अभी भी जिला कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रही है. फिलहाल पूरे मामले पर कलेक्टर ने खुद स्वीकार किया था कि पोस्टल बैलेट के दौरान चूक हो गई है.

Read more!

पूरे मामले में मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर निर्वाचन गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर निलंबन की मांग की थी. हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इसे कन्फ्यूजन बताते हुए मामला क्लीयर होने का दावा किया है. उधर चुनाव आयोग ने पूरे मामले में कल एक निर्वाचन सहायक नोडल अधिकारी हिम्मत सिंह और आज sdm गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया है.

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की थी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधि मंडने बताया कि “बालाघाट मामले से जुड़ा वीडियो भी हमने चुनाव आयोग को दिया है. इसमें साफ दिख रहा है कि इलेक्शन ऑफिसर यानी जो रक्षक हैं, वही भक्षक बन रहे हैं. पोस्टल बैलेट में टेम्परिंग कर रहे हैं. ये बहुत गंभीर मामला है. हम आशा और विश्वास व्यक्त करते हैं कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और चुनाव आचार संहिता का जो उल्लंघन हो रहा है, उसमें जल्द से जल्द एक्शन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पोस्टल-बैलेट से छेड़छाड़ के वायरल VIDEO पर नहीं थम रहा बवाल, भोपाल से लेकर दिल्ली तक गूंज

क्या है पूरा मामला

दरअसल बीते दिनों एक बालाघाट में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नोडल अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूप में बैलेट पेपर से छेड़छाड़ करते हुए दिख रहे हैं. जिसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत थी. कांग्रेस ने इस काम में बालाघाट में पोस्टल बैलेट पेपर नोडल अधिकारी और स्थानीय विधायक बिसेन की मिली भगत का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें; बालाघाट केस में कांग्रेस का बड़ा हमला, मुख्य सचिव को बता दिया BJP का एजेंट, क्या है पूरा मामला?