लिस्ट आने से पहले ही नकुलनाथ ने कर दिया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन है वो?

पवन शर्मा

• 03:05 AM • 17 Oct 2023

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidate Lsit) जारी की है. इस सूची में छिंदवाड़ा जिले से केवल पीसीसी चीफ कमलनाथ का नाम शामिल है. छिंदवाड़ा जिले की 6 विधानसभा सीट के प्रत्यशियों की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, […]

MP News, MP Election 2023, MP Politics, Congress Candidate list, Congress News, Chhindwara, Nakulnath
MP News, MP Election 2023, MP Politics, Congress Candidate list, Congress News, Chhindwara, Nakulnath
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidate Lsit) जारी की है. इस सूची में छिंदवाड़ा जिले से केवल पीसीसी चीफ कमलनाथ का नाम शामिल है. छिंदवाड़ा जिले की 6 विधानसभा सीट के प्रत्यशियों की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, दूसरी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ (Nakulnath) ने कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा करके सबको चौंका दिया है.

Read more!

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी, अब इन दो बड़े नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा

छिंदवाड़ा की इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान

छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झुर्रे की गांव तुमड़ी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया. नकुलनाथ ने मंच से कहा कि जो चुनाव होने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव हैं. ये कोई प्रत्याशी का चुनाव नहीं है. उन्होंने कहा,”वैसे तो सोहन भैया ही हमारे प्रत्यशी हैं, लेकिन आप सोहन भैया को वोट नहीं दे रहे आप कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट देंगे, ये भलें ही प्रत्याशी हो. आपका हर कीमती वोट कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएगा.

यहां देखें वीडियो

Loading the player...

ये भी पढ़ें: बसपा की आ गई पांचवीं लिस्ट, BJP के बागियों की बल्ले-बल्ले, जानें किसे-किसे मिला टिकट?

कौन हैं सोहनलाल वाल्मिकी?

नकुलनाथ ने सोहनलाल वाल्मिकी का नाम लेकर ये संकेत दिया है कि आगामी चुनावों में उन्हें फिर से टिकट दिया जा सकता है. जिन सोहनलाल वाल्मीकि के बारे में नकुलनाथ घोषणा कर रहे हैं, वे परासिया विधानसभा से विधायक हैं और इस बार फिर टिकट की दावेदारों की रेस में हैं. हालांकि कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की 230 में से 90 सीटों पर तय हुए मुकाबले, जानिए कौन किसे दे रहा टक्कर?