MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस (Congress) चुनावी तैयारियों (Election 2023) में जुटी हुई है. एक के बाद एक लगातार अहम बैठकें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी नहीं हो सकी है. अब कमलनाथ (Kamalnath) ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की टिकट वितरण पॉलिसी को साफ कर दिया है. उन्होंने दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर जवाब दिया है. वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) पर भी निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT
कमलनाथ ने शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chauhan) पर हमला करते हुए कहा, ‘आपके सामने प्रदेश की तस्वीर है ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है कि भ्रष्टाचार की क्या सीमा है. घोटालों का क्या रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार का क्या रिकॉर्ड है, ये घोटालों की सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार, झूठ की सरकार मध्य प्रदेश की आम जनता ने ये बात समझ ली है. मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है. हमारे नौजवान हों, किसान हों या फिर छोटे व्यापारी हों, सब परेशान हैं.’
ये भी पढ़ें: ‘डेढ़ साल में कांग्रेस ने MP का बड़ा नुकसान किया’, प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
टिकट में कोई पैराशूट नहीं होगा
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में कांग्रेस की टिकट वितरण पॉलिसी को भी साफ कर दिया. उन्होंने दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर कहा कि टिकट (Ticket) में कोई पैराशूट नहीं होगा. कमलनाथ ने कहा, जो कांग्रेस में भी आ रहे हैं, दूसरी पार्टियों से पूरे देश में जब तक स्थानीय लोग और हमारा स्थानीय संगठन उनको स्वीकार नहीं करता. अभी जिन्होंने जॉइन किया, आपने देखा होगा कि मंच पर हमारा स्थानीय संगठन बैठा था. हमारे स्थानीय संगठन को सबसे पहले उनको स्वीकार करना है. टिकट कोई पैराशूट से नहीं, टिकट की हमने सर्वे कराई है, एआईसीसी ने सर्वे कराई है. राय कर रहे हैं और उस आधार पर टिकट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सिंधिया ने राहुल गांधी से जुड़ी किस बात पर कहा- मैं राजनीति में विराट कोहली की तरह खेलता हूं?
सिंधिया पर बोला हमला
जब कमलनाथ से सवाल किया गया कि सिंधिया ने कहा था कि सारे मुद्दे हल नहीं हो रहे इसलिए वह सड़क पर उतर सकते हैं वह मुद्दे आज भी वैसे ही हैं तो उनको फिर से सड़क पर उतरने के लिए आप आमंत्रित करेंगे? इस पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘अब सिंधिया जी भारतीय जनता पार्टी में हैं, भाजपा उनका भविष्य तय करेगी. उन्होंने अब अपना भविष्य तय कर लिया, भारतीय जनता पार्टी में चले गए.’
झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही
कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इनकी झूठ की मशीन भी डबल स्पीड चल रही है. 18 साल बाद इन्हें बहने याद आई, 18 साल बाद इन्हें कर्मचारी याद आए, 18 साल बाद उन्हें नौजवान याद आये. आज मध्यप्रदेश पर 3लाख 30 करोड़ रुपए का कर्जा है, मैं तो पूछता हूं इस कर्ज का क्या उपयोग किया. कमलनाथ ने पुरानी पेंशन पर कहा कि मैंने यह कई दफा घोषणा की है कि हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे.
ये भी पढ़ें: MP Election: मध्य प्रदेश के CM बनने के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ADVERTISEMENT


