‘मेरा पति मुझे खेलने से रोकता है’, MP की इस रेसलर ने कराई हसबैंड और उसके परिवार पर FIR

सर्वेश पुरोहित

09 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 9 2023 6:30 AM)

Gwalior News: मध्यप्रदेश की जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा (Wrestler Rani Rana) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और मुकदमा दर्ज कराया है. हैरानी की बात ये है कि दहेज प्रताड़ना (dowry harassment) का दंश सहने वाली रेसलर रानी राणा ग्वालियर (Gwalior) […]

Wrestler Rani Rana, dowry harassment, gwalior, mp crime news
Wrestler Rani Rana, dowry harassment, gwalior, mp crime news
Google CTA

Gwalior News: मध्यप्रदेश की जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा (Wrestler Rani Rana) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और मुकदमा दर्ज कराया है. हैरानी की बात ये है कि दहेज प्रताड़ना (dowry harassment) का दंश सहने वाली रेसलर रानी राणा ग्वालियर (Gwalior) जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.

Read more!

रानी राणा ने ग्वालियर-चंबल अंचल का नाम रेसलिंग की दुनिया में रोशन किया है. वे कई नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं. रेसलिंग का लोहा पूरे देश भर में मनवा चुकी हैं. उन्होंने पति और ससुराल वालों के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

रानी राणा ने मुरार थाने में एक लिखित शिकायत ही आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने पति और सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित (Harrasement) करने के आरोप लगाए थे. रानी राणा ने आरोप लगाए थे कि पति और सास-ससुर उनसे दहेज की भी मांग करते हैं. साथ ही उन्हें खेलने से भी रोका जाता है पुलिस ने पहले पति-पत्नी की काउंसलिंग भी कराई, लेकिन सुलह नहीं हुई उसके बाद पुलिस ने रेसलर रानी राणा की शिकायत पर आरोपी पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

समाज के डर से चुप रही, लेकिन….

रानी राणा ने खुलासा करते हुए बताया कि शादी के 6 महीने के बाद ही ससुराल वालों की तरफ से बद्तमीजी करने जैसी चीजें सामने आने लगी थीं, लेकिन समाज के डर से चुप रही. लेकिन जब अति हो गई, तब कदम उठाना पड़ा. इतना ही नहीं जब मां-बाप ने कहा कि हमारी बच्ची के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो, ऐसा मत करो तो जवाब आया कि अपनी बच्ची को ले जाओ. इसके बाद से रानी अपने माता-पिता के घर रह रही हैं. रानी का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई इसलिए ससुराल वालों ने ऐसा बर्ताब करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: महीने के 35 हजार पाने वाले स्टोर कीपर के पास मिली 10 करोड़ की संपत्ति