मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहचान बदलकर एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया और करीब डेढ़ साल तक उसका शोषण किया गया. आरोपी ने अपना नाम 'आशीष पांडे' बताया था, लेकिन जब छात्रा गर्भवती हुई और उसने शादी का दबाव बनाया, तब पता चला कि वह आशीष नहीं बल्कि 'आसिफ रजा' है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
भोपाल के पॉश इलाके अशोका गार्डन स्थित एक यूनिवर्सिटी की छात्रा की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले बिहार के रहने वाले एक युवक से हुई थी. युवक ने खुद को हिंदू (आशीष पांडे) बताकर छात्रा से दोस्ती की, जो बाद में प्यार में बदल गई. छात्रा का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार 18 महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा.
प्रेगनेंसी के बाद खुला राज
छात्रा जब गर्भवती हुई और उसने शादी के लिए कहा, तब आरोपी ने अपनी असली पहचान जाहिर की. सच सामने आते ही आरोपी और उसके दोस्तों ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने या गर्भपात कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. छात्रा का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं.
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
पीड़िता ने बताया कि उसने बजरंग दल की मदद से महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. हालांकि, एफआईआर दर्ज हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी आसिफ रजा और उसके साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और वे जल्द ही शिकंजे में होंगे.
ADVERTISEMENT


