गजब हो गया! भोपाल में पूर्व जज के घर से सिलेंडर ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

भोपाल के कोहेफिजा में बदमाशों ने पूर्व जिला जज विमल कुमार जैन के घर से चार गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं. इस चोरी के कारण परिवार को शादी के समारोह में खाना लकड़ी की भट्टी पर बनाना पड़ा.

bhopal
bhopal

धर्मेंद्र साहू

follow google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे वीआईपी इलाकों में भी चोरी करने से नहीं कतरा रहे हैं. ताजा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र के ओम नगर का है, जहां चोरों ने पूर्व जिला जज विमल कुमार जैन के घर को निशाना बनाया. चोरों ने जज के घर की पार्किंग में रखे चार गैस सिलेंडर पार कर दिए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Read more!

आधी रात को बाइक पर आए थे तीन बदमाश

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पार्किंग एरिया में दाखिल हुए. उन्होंने बड़ी फुर्ती से वहां रखे चार खाली घरेलू गैस सिलेंडरों को उठाया और बाइक पर लादकर फरार हो गए. सुबह जब परिजनों ने सिलेंडर गायब देखे, तब चोरी का पता चला.

पुलिस की जांच और सुरक्षा पर सवाल

पूर्व जज के बेटे वकील रॉबिन जैन की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. 

 

    follow google news