भोपाल का 'हनीट्रैप' फ्लैट! ब्यूटीशियन को बनाया शिकार, बुर्के की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, अब खुल गई पोल

Bhopal Honeytrap Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके सागर रॉयल विला में कथित हनीट्रैप और देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ है. ब्यूटीशियन को नौकरी का झांसा देकर फ्लैट में बंधक बनाने, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और बाहरी राज्यों में सप्लाई के आरोप सामने आए हैं. विस्तार से जानें पूरे मामले की रिपोर्ट.

Bhopal Honeytrap Case
Bhopal Honeytrap Case

गौरव जगताप

follow google news

झीलों की नगरी भोपाल के एक पॉश इलाके 'सागर रॉयल विला' के बंद दरवाजे के पीछे एक ऐसा काला कारोबार चल रहा था, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लड़कियों को बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर उन्हें देह व्यापार और शोषण के दलदल में धकेल देता था. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

नौकरी के नाम पर बुलावा, फिर शुरू हुआ टॉर्चर

पीड़िता के मुताबिक, उसे ब्यूटीशियन की नौकरी और अच्छी सैलरी का लालच देकर एक फ्लैट में रखा गया. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उस पर पाबंदियां लगाई जाने लगीं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी चंदन यादव ने खुद को मुस्लिम बताकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. उसे जबरन बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था.

साजिश के तहत 'कपड़े' खराब करना और ब्लैकमेलिंग

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि गिरोह की महिलाएं (दो बहनें) उसे बड़े ऑफिसों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ले जाती थीं. वहां जानबूझकर उसकी ड्रेस पर चाय या कोल्ड ड्रिंक गिरा दी जाती थी. इसके बाद उसे 'आधे घंटे में कपड़े सुखाने' का झांसा देकर बेहद छोटे और आपत्तिजनक कपड़े पहनने को दिए जाते थे. इसी दौरान उसकी गुपचुप तरीके से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाती थी, जिसके आधार पर उसे बाद में ब्लैकमेल किया जाता था.

बाहरी शहरों में 'सप्लाई' का जाल?

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि लड़कियों को भोपाल से बाहर अहमदाबाद, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी ले जाया जाता था. वहां उन्हें अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था. विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी. पुलिस को जांच में कई व्हाट्सएप ग्रुप और आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं, जो एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही हैं.

पुलिस की कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल की बाग सेवनिया पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस जाल में और कितनी लड़कियां फंसी हुई हैं.

यहां देखें वीडियो

इनपुट- धर्मेंद्र साहू

यह खबर भी पढ़ें: भोपाल में खूबसूरती बनी काल! ब्यूटिशियन को नशीली चाय पिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, सहेली ही निकली 'हनीट्रैप' गैंग की मास्टरमाइंड

    follow google news