Bhopal Love Jihad Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवती के साथ सोशल मीडिया के जरिए छल का एक ऐसा खेल शुरू जिसने हर किसी को चौंका दिया. आरोप है कि यहां एक विशेष धर्म के युवक ने अपना नाम राजा बताया और युवती से मीठी मीठी बातें कर उससे दोस्ती की.
ADVERTISEMENT
इस बीच युवती को उसका असली नाम आवेश खान होने का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने आवेश से बातचीत बंद कर दी. लेकिन इसके बाद आवेश ने लड़की को उसका प्राईवेट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके बाद लड़की ने हिम्मत जुटाकर परिवार वालों को इसकी जानकारी दी.
पहचान छिपाकर युवती से की दोस्ती
दरअसल, भोपाल के कटारा हिल्स का है. यहां एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर इलाके की एक युवती से सोशल मीडिया पर संपर्क किया. बताया जा रहा है कि युवक का असली नाम आवेश खान है लेकिन उसने युवती को अपना नाम राजा बताया. इसके बात मीठी बातों और झूठे वादों के दम पर पहले उसने युवती का भरोसा जीता और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ शुरू हुआ.
वीडियो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग
आरोप है कि जब युवती को आवेश की सच्चाई का पता चला तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. इसी दौरान आवेश ने कथित तौर पर युवती का एक निजी वीडियो पहले ही चुपके से रिकॉर्ड कर लिया था. बाद में उसने उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. लगातार मानसिक तनाव और डर से जूझ रही युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार व स्थानीय लोगों को दी.
स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने दर्ज की FIR
इस बीच बीते दिन जब आवेश युवती के घर के पास पहुंचा तो स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. मौके पर जमकर हंगामा हुआ. इसक बाद पुलिस को सूचना दी गई. कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने आराेपी के पास से वो मोबाइल भी जब्त किया है जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यूपी के हापुड़ का रहने वाला है आरोपी
जांच में पता चला है कि आवेश खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है और पिछले 9 सालों से भोपाल में टाइल्स कटिंग का काम कर रहा था. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आवेश ने राजा बनकर अन्य लड़कियों को भी अपना निशाना बनाया है. साइबर सेल की मदद से उसके मोबाइल का डेटा खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें: इंदौर में हनीट्रैप में फंसे वकील साहब, मामला खुला तो 2 शादी और साजिश की पूरी कहानी पता चली
ADVERTISEMENT

