MCU परिसर में महिला कर्मचारी के पति का गंदा काम, छात्रा को झांसा देकर बनाया हवस का शिकार !

• 07:18 PM • 27 Nov 2026

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. शादी का झांसा देकर अगस्त 2026 से शोषण करने का आरोप है. पढ़ें पूरी खबर.

 असम निवासी कोच्चि में 52 वर्षीय महिला के साथ क्रूर बलात्कार के आरोप में केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया
Bhopal News
Google CTA

भोपाल: राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 40 वर्षीय आरोपी अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का पति बताया जा रहा है और परिसर में ही रहता है.

Read more!

शादी का झांसा देकर अगस्त 2026 से कर रहा था शोषण

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोपी के घर आना-जाना था. इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और मोबाइल नंबरों के आदान-प्रदान के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अगस्त 2026 में पहली बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी लगातार उसका शोषण करता रहा.

पीड़िता का कहना है कि जब भी वह शादी की बात करती, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टाल देता था. इतना ही नहीं, पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने उससे बातचीत भी बंद कर दी थी. शादी के वादे से मुकरने और संपर्क तोड़ने से परेशान होकर छात्रा बुधवार को रातीबड़ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

रातीबड़ पुलिस कर रही जांच

रातीबड़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

विश्वविद्यालय परिसर के भीतर इस तरह की घटना सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा और कैंपस की निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पुलिस जांच में आगे और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.