भोपाल पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारी रेड, मिली आपत्तिजनक सामग्री, विदेशी महिला मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

इज़हार हसन खान

• 04:41 AM • 13 Aug 2023

Bhopal News: भोपाल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भोपाल के शाहपुरा में स्पा सेंटर (Spa Center) के नाम पर देह व्यापार (prostitution) का गोरख धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां (unethical activities) संचालित होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रेड (raid) मारी गई. इस […]

Bhopal police raided spa center shahpura, mP news, crime news
Bhopal police raided spa center shahpura, mP news, crime news
Google CTA

Bhopal News: भोपाल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भोपाल के शाहपुरा में स्पा सेंटर (Spa Center) के नाम पर देह व्यापार (prostitution) का गोरख धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां (unethical activities) संचालित होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रेड (raid) मारी गई. इस मामले में विदेशी महिला मैनेजर और 3 अन्य युवतियों समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार (Arrest) किया गया है.

Read more!

भोपाल के शाहपुरा इलाके (Shahpura, Bhopal) स्थित एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने की सूचना मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. दरअसल महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुरा इलाके में स्थित ओशियन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना की तस्दीक करने के बाद एक टीम गठित की गई और शुक्रवार शाम को स्पा पर रेड मारी गई.

महिला पुलिस ने ऐसे मारा छापा

भोपाल की महिला पुलिस (Bhopal Police) ने पहले जानकारी के आधार पर रणनीति बनाई और फिर स्पा सेंटर पर छापा मारा. रेड के दौरान ग्राहक तो नहीं मिला, लेकिन आपत्तिजनक सामग्री ज़रूर बरामद हुई. पुलिस ने स्पा संचालक गौरव राठौर, थाईलैंड निवासी महिला मैनेजर, स्पा में कार्य करने वाला कर्मचारी प्रिंस ठाकुर और चार युवतियों पर अनैतिक देहव्यपार का का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है.

नाबालिग युवतियां में शामिल

महिला थाना प्रभारी (TI) शिल्पा कौरव ने बताया कि शाहपुरा इलाके में स्थित ओशियन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम बनाकर शुक्रवार शाम को छापामार कार्रवाई की गई. स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर स्पा संचालक, उसकी मैनेजर,एक कर्मचारी और चार युवतियों पर अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में दो युवतियों को नाबालिग बताया जा रहा है. हम जांच करवा रहे हैं अगर उन दोनों में से कोई भी नाबालिग निकलती हैं तो फिर पॉक्सो और अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: 50 हजार में तय हुई थी शादी, कोर्ट से बहाना कर भागी लुटेरी दुल्हन तो दूल्हे ने वो किया जो पहले कभी ना हुआ