भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या करने वाले आरोपी की तस्वीर आई सामने, गले पर टैटू के क्या है मायने ?

न्यूज तक डेस्क

• 12:58 PM • 09 Oct 2026

भोपाल पुलिस ने पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल के केयरटेकर और हत्या के आरोपी वरुण कुमार पर 50 हजार का इनाम घोषित कर 10-12 टीमें लगाई हैं.

भोपाल से आया हैरान करने वाला मामला
भोपाल से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

राजधानी भोपाल के सूरज नगर इलाके में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की खौफनाक हत्या के मामले में आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार वारदात के 8 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 29-30 सितंबर की दरमियानी रात अंजाम दी गई इस वारदात के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. अब भोपाल पुलिस ने आरोपी की तस्वीर और पहचान सार्वजनिक करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है.

Read more!

गले पर खास टैटू बना आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार के पोस्टर जारी किए हैं, जो सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और संभावित ठिकानों पर लगाए जा रहे हैं. आरोपी के हुलिए की सबसे बड़ी पहचान उसकी स्वास नली (गर्दन) के ठीक ऊपर बना एक विशिष्ट टैटू है. डीसीपी संतोष पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस हुलिए वाले व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें. डीसीपी ने पोस्ट में लिखा कि जिसने उसे नौकरी दी, आरोपी उसी की हत्या करके फरार हो गया.

50 हजार का इनाम और 10 से 12 टीमों की दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 से 12 टीमें मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों (मथुरा, आगरा, ग्वालियर, पटियाला, दिल्ली आदि) में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

  • पारिवारिक ठिकानों पर नजर: ग्वालियर में आरोपी का पिता रहता है, जबकि उसकी दो बहनें पंजाब के पटियाला और उत्तर प्रदेश के आगरा में रहती हैं. पुलिस इन सभी संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए है.
  • सीसीटीवी और स्मार्ट कैमरों से निगरानी: दिल्ली और आसपास के शहरों के स्मार्ट सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: पीपी सर की विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, भोपाल में पुष्पेंद्र पाल सिंह फाउंडेशन की शुरुआत