Viral Video: भोपाल में नशे में धुत लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां के एमपी नगर इलाके में आधी रात को नशे में धुत कुछ युवतियां आपस में भिड़ गईं. सड़क पर हुई इस मारपीट के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया.

भोपाल वायरल वीडियो
भोपाल वायरल वीडियो

धर्मेंद्र सिंह

follow google news

 राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर जोन-2 से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहाँ एक क्लब के बाहर नशे की हालत में कुछ युवतियों ने जमकर हंगामा किया. वायरल वीडियो में युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचती, कपड़े नोचती और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. 

Read more!

नशे में धुत युवतियों का बीच सड़क हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दो से तीन दिन पुरानी है. युवतियां इतनी अधिक नशे में थीं कि उन्हें अपने आसपास के लोगों का भी ख्याल नहीं रहा. जब कुछ राहगीरों ने उन्हें बीच-बचाव कर अलग करने की कोशिश की, तो युवतियों ने उन्हें ही वहां से भगा दिया. विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हाथापाई इतनी भीषण थी कि युवतियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती रहीं. 

बढ़ते पब कल्चर पर उठे सवाल

भोपाल का एमपी नगर जोन-2 इलाका अपने पब और क्लब्स के लिए जाना जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ आए दिन देर रात ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं. इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते 'पब कल्चर' पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरेराह आधी रात को हुई इस मारपीट से राहगीर भी सहम गए. 

पुलिस का क्या है कहना?

इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई शिकायत आती है, तो मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

 

    follow google news