इंदौर में रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, मंदिर के बावड़ी की छत धंसी, 9 महिलाओं सहित 14 की मौत

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

30 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 30 2023 3:56 PM)

Indore Accident News: इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंस गई, जिससे 30 लोग बावड़ी में नीचे गिरकर दब गए. रेस्क्यू शुरू हुआ तो मृतकों के बारे जानकारी सामने आने लगी. इंदौर कलेक्टर इलैया […]

Big accident in Indore During worship of Ram Navami roof of stepwell of temple caved 20-25 people were buried
Big accident in Indore During worship of Ram Navami roof of stepwell of temple caved 20-25 people were buried
Google CTA

Indore Accident News: इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंस गई, जिससे 30 लोग बावड़ी में नीचे गिरकर दब गए. रेस्क्यू शुरू हुआ तो मृतकों के बारे जानकारी सामने आने लगी. इंदौर कलेक्टर इलैया राजा के अनुसार, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है. इसमें मंदिर पूजा करने आई 9 महिलाएं भी शामिल हैं. 12 के शव बावड़ी से निकाले जा चुके हैं और 2 की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. असल में, बावड़ी में पानी काफी ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में देरी होती गई और मरने वालों की संख्या बढ़ती गई. आठ घंटे हो चुके हैं और अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है. रेस्क्यू में 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

Read more!

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लेकर कमिश्नर और कलेक्टर से बात कर उन्हें रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से फोन पर चर्चा कर बचाव कार्य की पूरी जानकारी ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्वीट करके लोगों के जल्द सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद जताई है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है.

जानकारी के मुताबिक इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर्व के कारण भारी भीड़ थी. लोग भगवान की पूजा अर्चना में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक बावड़ी के ऊपर का हिस्सा धंस जाने से लोग नीचे जा गिरे. जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. यहां पर चीख पुकार मच गई है और हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की और बावड़ी में रस्सियां डालकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की.

फोटो- एमपी तक

 

इंदाैर हादसे को लेकर पीएम मोदी ने ली सीएम शिवराज से रिपोर्ट
पीएम मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से बातचीत की है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है. पीएम मोदी ने लोगों के सुरक्षित बाहर आने की कामना की है.

सीएम शिवराज ने दिए रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है. इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है. श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बावड़ी से कुछ लोगो का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है.

 

फोटो- एमपी तक

बावड़ी से अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. सभी सुरक्षित हैं. बावड़ी में अन्य लोग भी फंसे हुए हैं जिन्हें निकाला जा रहा है. बाकी लोगों को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं.

 

अब तक इन लोगों को बचाया, अस्पताल में इलाज जारी
अब तक कुल 18 लोगों को रेसक्यू कर बचा लिया गया है. लेकिन ये लोग घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. उनसे मिलने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पहुंचे हैं. जिन लोगों को बचाया गय है, उनके नाम हैं, भारती गुलानी, महेश कौशल, राेनिक पाल, ज्योति पटेल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, ललित सेठिया, बेबी अलीना, बेबी वेदा, मुरली सबनानी, शांता पटेल, भावेश पटेल, लक्ष्मण दलवानी, पंकज पटेल, दीपा कंचनदानी, माया गुलानी, नदानी दसोरे, आकाश मोटवानी, कनक पटेल. मौके पर रेसक्यू अभी भी जारी है और अन्य घायलों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

फोटो: एमपी तक

ये भी पढ़ें: इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, सीएम शिवराज आए एक्शन में, ली पल पल की रिपोर्ट

ये हुए बावड़ी हादसे का शिकार
इंदौर के मंदिर की बावड़ी में हुए हादसे में जिन 13 लोगों की मौत हुई है, उनमें 9 महिलाएं हैं. भारती, मधु, दक्षा, जयवंती, लक्ष्मी, इंद्रकुमार, मनीषा, गंगाबेन, विकाश मोटवानी, आकाश मोटवानी, भूमिका और कनक पटेल शामिल हैं.

मृतकों की संख्या.

सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर बावड़ी हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. घायलों को 50 हजार रुपये की राहत मदद की जाएगी, वहीं इलाज भी फ्री में होगा. इधर, पीएम मोदी ने मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है. इसी के साथ ही सीएम ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. इस संबंध में इंदौर कलेक्टर इलैया राजा ने मीडिया से पुष्टि की है..