कूनो में 2 और शावकों ने तोड़ा दम, दो महीने में 6 चीतों की गई जान, चिंताजनक है वजह

खेमराज दुबे

25 May 2023 (अपडेटेड: May 25 2023 1:17 PM)

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 शावकों की मौत का मामला सामने आया है. यह तीन दिन के अंदर तीसरे शावक की  जान चली गई है. गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों की जान गई, इससे पहले मंगलवार को एक शावक ने दम तोड़ दिया था. दो महीने के […]

Big blow to PM Modi's cheetah project: two more cubs died; 6 cheetahs have died so far
Big blow to PM Modi's cheetah project: two more cubs died; 6 cheetahs have died so far
Google CTA

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 शावकों की मौत का मामला सामने आया है. यह तीन दिन के अंदर तीसरे शावक की  जान चली गई है. गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों की जान गई, इससे पहले मंगलवार को एक शावक ने दम तोड़ दिया था. दो महीने के अंदर छह चीतों की मौत हो चुकी है. इससे पीएम मोदी के चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि चीता ज्वाला ने 27 मार्च को 4 शावकों को जन्म दिया था, अब एक ही शावक बचा है. बता दें कि चीतों की लगातार हो रही मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी और चीतों को राजस्थान शिफ्ट करने की सलाह दी थी.

Read more!

कूनो में दो शावकों की मौत की पुष्टि पीसीसीएफ जेएस चौहान ने की है. उन्हाेंने बताया, ‘कूनो नेशनल पार्क में एक शावक चीते की मौत के बाद 3 अन्य शावकों की स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए कूनो वन्य प्राणी चिकित्सकों की देखरेख में तीनों शावकों को रखा गया था. अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होना बताई गई है. गुरुवार को उपचार के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई है. बचे हुए चौथे शावक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

फोटो- कूनो की ओर से जारी प्रेस नोट.

कूनो में अब 18 चीते
कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से 8 चीतों को पहली खेप में लाया गया था, 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर इन्हें बाड़े में रिलीज किया था. इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे. इस बीच 26 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत हो गई. कारण बताया गया कि उसे इन्फेक्शन था और वह ठीक नहीं हो सका. इसके अगले ही दिन खुशखबरी आई थी और नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था. छह चीतों की मौत के बाद अब कूनो में चीतों की संख्या अब 18 रह गई है.

वजह: तेज गर्मी से बिगड़ी शावकों की तबीयत

कूनो पार्क प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि 23 मई को चीता ज्वाला के एक शावक की मौत होने के बाद वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ज्वाला और उसके 3 शावकों की मॉनिटरिंग कर रही थी. उस दिन इन तीनों शावकों की हालात भी सामान्य नहीं लगी. उस दिन तापमान 46 से 47 डिग्री था. दिनभर गर्म हवाएं और लू चलती रहीं. जिसके बाद तीनों शावकों को रेस्क्यू कर जरूरी इलाज करने का निर्णय लिया गया. इनमें से 25 मई गुरुवार को 2 शावकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक शावक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पालपुर स्थित चिकित्सालय में रखा गया है. 

देखिए वो वीडियो जब शावकों का हुआ था जन्म 

 

कब-कब हुई चीतों की मौत

  • 26 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत.
  • 23 अप्रैल को साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय की मौत.
  • 9 मई को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता दक्षा की मौत.
  • 23 मई को नामीबिया से लाई गई ज्वाला के एक शावक की मौत.
  • 25 मई को ज्वाला के दो और शावकों की मौत.

चीता प्रोजेक्ट से जुड़ी और खबरें पढ़ें…

कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों के बाद अब शावक की मौत, कुछ दिन पहले ही आई थी ये बुरी खबर

कूनो में 3 चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, MP छोड़ राजस्थान जाएंगे चीते?

मदर्स डे: कूनो नेशनल पार्क से चीता शावकों का पहला VIDEO, मां से मस्ती करते आए नजर

कूनो नेशनल पार्क में मेटिंग के दौरान लड़ पड़े चीते, मादा की मौत; देखते रह गए वन अफसर