कब आएगी BJP उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट? सामने आ गई डेट, इस तारीख को होगी जारी

एमपी तक

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 9:55 AM)

BJP Candidates Fifth List: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक के बाद एक अपनी सूची जारी कर रही है. अब तक 136 सीटों पर 4 लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. अब सबकी नजर बीजपी की पांचवी सूची पर है. सभी की जुबान पर एक ही सवाल […]

mp election 2023 madhya pradesh election 2023 mp election news mp elections 2023 BJP fifth list be released today
mp election 2023 madhya pradesh election 2023 mp election news mp elections 2023 BJP fifth list be released today
Google CTA

BJP Candidates Fifth List: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक के बाद एक अपनी सूची जारी कर रही है. अब तक 136 सीटों पर 4 लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. अब सबकी नजर बीजपी की पांचवी सूची पर है. सभी की जुबान पर एक ही सवाल है कि बीजेपी की पांचवी सूची कब आ रही है. एमपी तक को बीजेपी के विश्वनीय सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी की पांचवी सूची 16 अक्टूबर को जारी हो जाएगी. हालांकि अभी तक कांग्रेस की एक भी लिस्ट सामने नहीं आई है. ऐसे में बीजेपी इस मामले में कांग्रेस से आगे नजर आ रही है.

Read more!

बीजेपी पांचवी सूची में उम्मीदवारों के नामों को लेकर एक बड़ी बैठक करने जा रही है. 15 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें शेष बची सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा होगी. यह बैठक 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में होगी. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 94 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए चर्चा होगी और नाम फाइनल किए जाएंगे.

16 अक्टूबर को नवरात्रों का पहला दिन है और बीजेपी चाहती है कि इस शुभ दिन को ही वे अपनी पांचवी सूची जारी करें. बीजेपी के संगठन में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार 16 अक्टूबर को बीजेपी अपनी पांचवी सूची जारी कर देगी. इस पांचवी सूची में भी करीब 50 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लोग किसको देखना चाहते हैं CM, इस सर्वे में जनता ने बता दिया

बीजेपी के प्रयोगों ने राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

बीजेपी की पहली सूची में 39 हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. दिलचस्प बात यह थी कि इनमें अधिकतर वे उम्मीदवार थे, जो पहले भी इन्हीं सीटों पर चुनाव हार चुके थे. बीजेपी ने उनको फिर से मौका दिया. इसके बाद जब दूसरी सूची आई तो उसमें बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार दिया. इस निर्णय से न सिर्फ मध्यप्रदेश के लोग बल्कि खुद वे कैंडिडेट जिनको टिकट दिया गया, वे भी हैरान रह गए. इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल, सांसद गणेश सिंह, रीती पाठक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज नाम शामिल थे.

ये भी पढ़ें: मंडला में बोलीं प्रियंका- बीजेपी के 225 दिन में 250 घोटाले, क्या आप थके नहीं? अब सरकार बदलने का वक्त..

चौथी लिस्ट में बीजेपी का डैमेज कंट्रोल

तीसरी सूची में एक सिंगल नाम मोनिका शाह बट्‌टी का नाम था. यह भी नाम खूब चर्चाओं में रहा, क्योंकि ये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की बेटी हैं और कई तरह के विवाद भी इनसे जुड़े हैं. इसके बाद आई चौथी सूची जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित उनकी कैबिनेट के 24 मंत्रियों को टिकट दे दिया गया.

कुल 57 लोगों की इस चौथी सूची में बीजेपी ने सेफ कार्ड खेला, किसी तरह का कोई प्रयोग करने की कोशिश नहीं की. अब बीजेपी की पांचवी सूची को लेकर इंतजार हो रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस बार भी कुछ मंत्री-विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं या उनके नाम जोड़े जा सकते हैं. इस बार सबकी निगाहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी हैं. उनको शिवपुरी सीट से टिकट देने की चर्चा बहुते तेज है.