BJP नेता की दबंगई, पुलिस के सामने अपनी 80 वर्षीय दादी को बुरी तरह पीटा, VIDEO वायरल

उमेश रेवलिया

• 09:23 AM • 04 Aug 2024

Khargone Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है. दबंग नेता जमीन के लिए अपनी ही बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर रहा है. आरोपी पुलिस के सामने अपना रसूख दिखा रहा है और बुजु्र्ग को पीट रहा है

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

खरगोन जिले से भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है.

point

दबंग नेता जमीन के लिए अपनी ही बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर रहा है.

point

आरोपी पुलिस के सामने अपना रसूख दिखा रहा है.

Khargone Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है. दबंग नेता जमीन के लिए अपनी ही बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर रहा है. आरोपी पुलिस के सामने अपना रसूख दिखा रहा है और बुजु्र्ग को पीट रहा है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं.

Read more!

मामला खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्त्यारा गांव का है. कोर्ट के आदेश पर आरआई, तहसीलदार और पुलिस प्रेम बाई नामक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जमीन का सीमांकन करने पहुंचे थे. इनकी मौजूदगी में बड़वाह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और भाजपा नेता वीरेंद्र माले ने दबंगई दिखाई. नेता ने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी प्रेम बाई को बुरी तरह पीटा.

राजस्व विभाग की टीम के सामने दादी को पीटा

प्रेम बाई के बेटे अमृतलाल का कहना है कि 24 एकड़ जमीन हमारी नानी कोसा बाई पति मोतीसिंह दांगी की थी. इस जमीन पर प्रेम बाई का भी हक़ था. 17 साल पहले हमने केस लगाया था. तहसील और बड़वाह के व्यवहार न्यायालय से प्रेम बाई के पक्ष में आदेश हुआ था. कोर्ट के आदेश पर प्रेम बाई को कब्जा दिलाने के लिए पटवारी, तहसीलदार और राजस्व विभाग टीम द्वारा सीमांकन किया जा रहा था. पोते वीरेंद्र माले ने अन्य रिश्तेदारों के साथ आकर मारपीट शुरू कर दी.

भाजपा नेता जमा रखा था जमीन पर कब्जा

दोनों बहनों में जमीन का बंटवारा हुआ था. भाजपा नेता वीरेंद्र माले ने अपनी दादागिरी के दम पर पूरी जमीन पर कब्जा जमा रखा था. प्रेम बाई के बेटे ने कोर्ट में केस लगा रखा था. कोर्ट के आदेश पर प्रेम बाई को कब्जा दिलाया गया था. कब्जा दिलाने के दौरान वीरेंद्र अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और मारपीट करने लगा. सीमांकन के दौरान और कब्जा दिलाने के दौरान माले के द्वारा हमला किया.

बलवाड़ा पुलिस ने वीरेंद्र माले के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आरोपी अन्य तीन लोग फरार हैं.

ये भी पढ़ें: BJP के इस पूर्व मंत्री के तेवर देखिए, जबलपुर में CSP को बोला, 'क्राइम कंट्रोल कर लो, वरना मैं थाने में घुसकर मारता हूं'