BJP की चौथी लिस्ट सुर्खियों में, 1 CM, 24 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को फिर से दिया टिकट

एमपी तक

09 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 9 2023 1:05 PM)

MP Election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी हो चुकी है. लेकिन चौथी लिस्ट आते ही वो सुर्खियों में आ गई है. क्योंकि इस चौथी लिस्ट में न सिर्फ सिटिंग विधायकों को बीजेपी ने रिपीट किया है बल्कि इनमें दर्जनों मंत्रियों को भी बीजेपी ने रिपीट कर अपना उम्मीदवार बनाया है. एमपी तक आपको यहां […]

MP Election 2023, BJP Fourth List, Madhya Pradesh Assembly Elections, MP News
MP Election 2023, BJP Fourth List, Madhya Pradesh Assembly Elections, MP News
Google CTA

MP Election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी हो चुकी है. लेकिन चौथी लिस्ट आते ही वो सुर्खियों में आ गई है. क्योंकि इस चौथी लिस्ट में न सिर्फ सिटिंग विधायकों को बीजेपी ने रिपीट किया है बल्कि इनमें दर्जनों मंत्रियों को भी बीजेपी ने रिपीट कर अपना उम्मीदवार बनाया है. एमपी तक आपको यहां बता रहा है कि किन मौजूदा मंत्रियों पर एक बार फिर से बीजेपी ने भरोसा जताया है और उनको चुनावी मैदान में उतारा है.

Read more!

शिवराज कैबिनेट में मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया एक बार फिर से अटेर सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं. इसी तरह उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर ग्रामीण से बीजेपी ने टिकट दे दिया है. ग्वालियर विधानसभा सीट पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को रिपीट किया गया है. प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया गुट के सबसे कट्‌टर समर्थक माने जाते हैं.

वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को एक बार फिर से दतिया सीट पर टिकट देकर बीजेपी ने बड़ा दांव चला है. खुरई सीट से आने वाले नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह और सुरखी सीट पर परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को एक बार फिर से बीजेपी ने मौका दिया है. इनमें गोविंद सिंह राजपूत को सिंधिया गुट से होने का लाभ मिला है.   रेहली सीट पर 8 बार से जीत रहे पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को बीजेपी ने फिर से मौका दिया है. गोपाल भार्गव कई बार सार्वजनिक रूप से सीएम बनने की इच्छा भी जता चुके हैं.

विधानसभा अध्यक्ष को फिर से मौका, इन मंत्रियों की फिर से निकली लॉटरी

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को देवतालाब सीट से एक बार फिर से टिकट दिया गया है. वहीं दो महीने पहले हुए कैबिनेट विस्तार में शामिल कर राज्य मंत्री बनाए गए कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी को मलहरा सीट पर टिकट दे दिया है. कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती के भतीजे हैं. इसी तरह पीएचई मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को पन्ना सीट पर, कैबिनेट विस्तार कर दो महीने पहले मंत्री बनाए गए राजेंद्र शुक्ल को रीवा से मौका दिया गया है. राजेंद्र शुक्ल वर्तमान में मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर सीट से, एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल को हरदा सीट से, स्वास्थ्य मंत्री और सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सांची सीट से रिपीट किया गया है.

सीएम शिवराज सिंह के साथ अन्य मंत्रियों को भी मिला फिर से मौका

वहीं सबसे चर्चित सीट बुधनी से एक बार फिर से बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मौका दिया है. कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की सीट बदली जा सकती है या फिर उनका टिकट ही काटा जा सकता है. लेकिन तमाम अटकलों पर बीजेपी ने अपनी चौथी सूची में उनका नाम जारी कर विराम लगा दिया.

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को नरेला से, वन मत्री कुंवर विजय शाह को हरसूद से, उद्योग राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को बदनावर से और सिंधिया समर्थक एवं एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को सांवेर सीट पर फिर से बीजेप ने टिकट दिया है. मानपुर से मीना सिंह मांडवे, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव, मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा पर दोबारा विश्वास जताया है

ये भी पढ़ें– BJP की चौथी लिस्ट में सिटिंग विधायकों को मिला मौका, भोपाल, ग्वालियर, मालवा में रिपीट किए कैंडिडेट