बीजेपी की टिफिन पॉलिटिक्स, क्या दूर कर पाएगी कार्यकर्ताओं की नाराजगी

न्यूज तक

17 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 17 2023 5:31 AM)

Guna News:  चुनावी साल में बीजेपी अपने पुराने और रूठे हुये कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद में जुट गई है. हर रोज चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में पार्टी टिफिन बैठकों का भी आयोजन करा रही है.गुना में भी बीजेपी द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया. इस […]

BJP's tiffin politics, will it be able to overcome the displeasure of the workers? guna, guna news, kp yadav
BJP's tiffin politics, will it be able to overcome the displeasure of the workers? guna, guna news, kp yadav
Google CTA

Guna News:  चुनावी साल में बीजेपी अपने पुराने और रूठे हुये कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद में जुट गई है. हर रोज चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में पार्टी टिफिन बैठकों का भी आयोजन करा रही है.गुना में भी बीजेपी द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया.

Read more!

इस टिफिन बैठक में सांसद ,विधायक, संगठन पदाधिकारी ,पूर्व विधायक सभी अपने घरों से भोजन बनवाकर टिफिन बॉक्स में साथ लेकर पहुंचे थे. टिफिन बैठक में सभी ने एक दूसरे के साथ बैठकर भोजन किया. इसी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और मनमुटाव को दूर करने के लिए टिफिन पॉलिटिक्स शुरू हो गई है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी
बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए पार्टी टिफिन बैठकों का आयोजन करा रही है. गुना में भी बीजेपी द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया. टिफिन पॉलिटिक्स को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच नाराजगी दूर करने की कवायद तेज कर दी है. इस बैठक में गुना सांसद डॉ. के पी यादव समेत बीजेपी के कई पुराने और नए कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया और पार्टी की रणनीति पर चर्चा भी की है.

ये भी पढ़ें:निराश होकर लौटी धीरेंद्र शास्त्री की दीवानी शिवरंजनी, नहीं मिले प्राणनाथ

कांग्रेस केवल व्यक्तिविशेष की पार्टी
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कि धर्मेंद्र सिकरवार ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसमें चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री व किसान मुख्यमंत्री बन सकता है. कांग्रेस केवल व्यक्तिविशेष और परिवारवाद तक ही सीमित है.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने मांगी माफी
जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमें पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाना है. केवल दरवाजे के नीचे से पम्पलेट खिसकाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाना है. धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में 200 पार का नारा बुलंद करना है. टिफिन बैठक में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा यदि उनकी बात से किसी को ठेस लगी हो तो वे क्षमाप्रार्थी हैं. वक्त है कि हम अपने बीच के मनमुटावों को खत्म करें.

इस बार जीतेंगे सारी सीटें
सांसद के पी यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार लोकसभा चुनाव में हम रिकॉर्ड मतों से जीत हांसिल करेंगे. गुना लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटें जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के गढ़ में आम आदमी पार्टी की एंट्री, AAP विधायक बोले- कांग्रेस भाजपा एक सिक्के के दो पहलू