मोहन भागवत के बयान से शिवराज के गृह जिले में ब्राह्मण नाराज, बोले- माफी मांगें भागवत

नवेद जाफरी

10 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 10 2023 2:57 PM)

Mohan Bhagwat Statement Controversy : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज है. यहां पर अखंड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और धरना […]

Brahmins of Shivraj home district angry Mohan Bhagwat statement Bhagwat should apologize
Brahmins of Shivraj home district angry Mohan Bhagwat statement Bhagwat should apologize
Google CTA

Mohan Bhagwat Statement Controversy : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज है. यहां पर अखंड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया. साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से माफी की मांगने की शर्त भी लगाई. समाज के लोगों ने धमकी भरे अंदाज में कहा- अगर भागवत ने माफी नहीं मांगी तो मध्य प्रदेश के भाजपा को नुकसान हो सकता है.

Read more!

मिली जानकारी के मुताबिक, आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा विगत दिनों ब्राह्मण समाज को लेकर दिए बयान पर आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है. सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर की तहसील आष्टा में ब्रह्मण समाज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनसे माफी की मांग की है. बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे अखंड ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील में मोहन भागवत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने मोहन भागवत माफी मांगे की जमकर नारे लगाए साथी राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

ब्राह्मण समाज का कहना है कि मोहन भागवत अपने बयान को लेकर माफी मांगे उनके इस बयान से ब्राह्मण समाज को बहुत आहत और दुखी है. वह अपने बयान को वापस ले और दिए गए बयान को लेकर माफी मांगे वरना आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत से नाराज ब्राह्मण संगठन, अब महाकाल मंदिर के पुजारी ने पत्र लिखकर पूछे सवाल

ब्राह्मण समाज आहत है…
अखंड ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मीडिया को बताया की विगत दिनों आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर बयान दिया गया था, जिसको लेकर ब्राह्मण समाज को बहुत आहत हुआ. ब्राह्मण समाज उनके बयान की निंदा करता है. हम उनसे मांग करता है कि वह अपने बयान को वापस लें. और माफी मांगे नहीं तो जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के ‘माई का लाल’ वाले बयान के बाद विरोध हुआ सरकार को नुकसान उठाना पड़ा था. इसी तरह राजनीति में फिर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ेगा.

इस पूरे मामले को लेकर आष्टा तहसीलदार शैलेंद्र द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा के द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया गया है. जिसमें ब्राह्मण समाज के खिलाफ कुछ ऐसे शब्द कहे जाने की बात लिखी गई है जिससे समाज को आहत हुआ है. ज्ञापन को हमने आगे प्रेषित कर दिया है.