Breaking: बीजेपी ने विदिशा से फाइनल किया शिवराज का टिकट! जानें, सिंधिया कहां से लड़ेंगे चुनाव?

एमपी तक

01 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 1 2024 10:46 AM)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तीन दिग्गजों के टिकट फाइनल कर दिए हैं.

Lok Sabha Elections 2024, VD Sharma, Jyotiraditya Scindia, Guna Seat, Vidisha Seat, BJP MP, Lok Sabha Election, mp election news update
Lok Sabha Elections 2024, VD Sharma, Jyotiraditya Scindia, Guna Seat, Vidisha Seat, BJP MP, Lok Sabha Election, mp election news update
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तीन दिग्गजों के टिकट फाइनल कर दिए हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी से और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को छतरपुर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है. बता दें कि गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक हुई है. जिसमें इनके नामों पर फाइनल मुहर लग गई है.

Read more!

सिंधिया-शिवराज के साथ वीडी शर्मा का टिकट फाइनल

हालांकि शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम दो सीटों से दावेदार के रूप में पैनल में शामिल किया गया है. इसमें शिवराज विदिशा के अलावा भोपाल और सिंधिया को गुना के अलावा ग्वालियर से पैनल में रखा गया है. लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति ने इन दोनों नेताओं के टिकट फाइनल कर दिए हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद रहे हैं. वहीं सिंधिया कांग्रेस में रहते हुए गुना से सांसद रहे हैं.

हालांकि 2019 का चुनाव कांग्रेस की तरफ से हार गए थे. 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद सिंधिया राज्यसभा सांसद बने और केंद्र में मंत्री भी. अब फिर से उन्हें बीजेपी लोकसभा चुनाव लड़ाएगी.

ये भी पढ़ें: बीजेपी के 29 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में लग गई मुहर? इन सांसदों का कट सकता है पत्ता!

आज हो सकता है बड़ा ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ. संभावना है कि बीजेपी मध्य प्रदेश की लगभग 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. प्रदेश की 23 लोकसभा सीटों से दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं. हर एक सीट से कई दावेदार हैं, जिनमें से किसी एक का नाम फाइनल हो सकता है.

भोपाल से कटेगा मौजूदा सांसद का पत्ता?

भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटा जा सकता है. चूंकि पैनल में भोपाल से जिन नेताओं के नाम भेजे गए हैं, उनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भोपाल बीजेपी के जिलाअध्यक्ष सुमित पचौरी और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का नाम शामिल है. वीडी शर्मा को पार्टी छतरपुर से टिकट देने जा रही है, हालांकि वह वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं.