सपना चौधरी के पैरों में क्यों गिर गए शिवपुरी के BSP प्रत्याशी? वीडियो हो गया वायरल

प्रमोद भार्गव

17 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 18 2023 8:36 AM)

बसपा प्रत्याशी और डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बसपा प्रत्याशी सपना चौधरी के पैरों में दंडवत होते हुए नजर आ रहे हैं.

BSP candidate Ebaran Gurjar fell at Sapna Choudhary's feet, mp elections, mp elections 2023, assembly elections in mp,
BSP candidate Ebaran Gurjar fell at Sapna Choudhary's feet, mp elections, mp elections 2023, assembly elections in mp,
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतदान किया जा रहा है. इसी बीच बसपा प्रत्याशी और डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है. बसपा प्रत्याशी सपना चौधरी के पैरों में दंडवत होते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे सपना चौधरी खुद हक्का-बक्का रह गईं.

Read more!

शिवपुरी में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एबरन गुर्जर के समर्थन में प्रचार करने के लिए हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंची थीं. जब सपना मंच पर पहुंची तो बसपा उम्मीदार एबरन गुर्जर ने सपना के चरणों में दंडवत होकर जीत के आशीर्वाद के लिए सिर रख दिया, जिससे खुद सपना चौधरी भी हैरान रह गईं.

Loading the player...

सपना चौधरी ने की वोट देने की अपील

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी जीत के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे थे. किसी ने भीड़ जुटाने के लिए एक्टर को बुलाया, किसी ने भजन गायक को तो किसी ने डांसर को. विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन डांसर सपना चौधरी बसपा प्रत्याशी एबरन सिंह गुर्जर के समर्थन में पहुंची थीं. सपना ने भाषण देने के साथ-साथ मंच से ठुमके भी लगाए. सपना चौधरी ने पब्लिक से बसपा प्रत्याशी एवरन सिंह गुर्जर को भारी मतों से जिताने की अपील की. सपना मंच पर थीं, इसी दौरान एवरन गुर्जर ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया.

डांस देखने के लिए जुटी भारी भीड़

बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. सपना चौधरी (Sapna Chowdhary) का डांस देखने के लिए सभा स्थल पर भारी भीड़ पहुंची थी. लोग घरों और दुकानों की छतों पर भी खड़े होकर नृत्य देख रहे थे. सपना चौधरी को देखने के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा

ये भी पढ़ें: MP Election LIVE: तीन बजे तक 60.52 फीसदी मतदान, लेकिन नहीं थम रहा बवाल, अब इंदौर में हंगामा