हरदा: BJP नेता के बेटे की दबंगई! युवक पर कट्टा तानकर कर दी दनादन फायरिंग, फिर हुआ ये हाल...

लोमेश कुमार गौर

15 May 2024 (अपडेटेड: May 15 2024 8:20 AM)

Harda Crime News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पार्षद के बेटे सुमित अग्रवाल द्वारा दो युवकों पर फायर करने का वीडियो आया है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

NewsTak
Google CTA

Harda Crime News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पार्षद के बेटे सुमित अग्रवाल द्वारा दो युवकों पर फायर करने का वीडियो आया है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री का बेटा देसी पिस्टल में कारतूस भरते हुए फायर करते नजर आ रहा है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना के तत्काल बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला? 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने बताया कि आरोपी युवक सुमित अग्रवाल प्रेम प्रसंग के मामले में अभिषेक गुर्जर पर हमला करने अर्पित गौर के घर गया था. जहां पर अर्पित गौर द्वारा समझाइश दी जा रही थी, इसी दौरान आरोपी युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया. पहले फायर मिस होने के बाद, दूसरा फायर किया. इसी दौरान आरोपी के खुद के पैर में ही गोली लग गई और वह भाग निकला.

लड़की को लेकर था विवाद

पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, दोनों के बीच किसी लड़की से बात करने का लेकर विवाद था. जिसमें आरोपी युवक ने गोली चलाई. फरियादी ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह दोपहर में विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में था, जहां पर आरोपियों ने कॉल करके उसे जान से मारने खत्म करने की बात कही. इस दौरान अभिषेक डर गया और अपने दोस्तों को कॉल करके उसके घर गया. जहां पर सुमित अग्रवाल पहुंचा और उन पर फायर कर दिया. दोनों युवकों ने जैसे तैसे अपना बचाव किया.

वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान आरोपी युवक के पैर में ही गोली लग गई. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मालूम हो कि सुमित अग्रवाल की मां अनीता अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और हरदा में नगर पालिका में भाजपा की पार्षद हैं.

ये भी पढ़ें: प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए ये शातिर करता था ऐसे काम, पुलिस ने पकड़ा तो उगल दिए कई राज