Job Alert: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इन पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, PEB ने निकाला नोटिफिकेशन

एमपी तक

• 04:09 PM • 17 Jul 2024

Govt Job In MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. PEB ने मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं (Exams) का शेड्यूल जारी कर दिया है.

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है.

point

PEB ने मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Govt Job In MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. PEB ने मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं (Exams) का शेड्यूल जारी कर दिया है. पीईबी ने 12 परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिनके लिए कई वैकेंसी हैं. इन रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिनके लिए आने वाले दिनों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

Read more!

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार रोजगार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है. सीएम मोहन यादव ने बजट में 46 हजार और 11 हजार की भर्ती का ऐलान किया था. PEB द्वारा द्वारा फिलहाल 12 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है.

MP में बंपर पदों पर निकलीं भर्तियां

PEB  द्वारा आयोजित कराई जाने वाली इन परीक्षाओं की तारीख और समय के साथ ही परीक्षाओं से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप MPPEB की वेबसाइट पर जा सकते हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक उपनिरीक्षक , प्रधान आरक्षक, वनरक्षक समेत कई अहम पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है.

इन 12 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

  1. माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन वादन व नृत्य) तथा प्राथमिक शिक्षक (खेल, गायन वादन व नृत्य) चयन परीक्षा तथा माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा.
  2. प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा.
  3. महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा.
  4. सहायक उपनिरीक्षक , प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा.
  5. वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा.
  6. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केद्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (ANMTST) – 2023.
  7. प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)- 2023.
  8. समूह-3 उपयंत्री एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा.
  9. समूह-4 के अंतर्गत सहायक वर्ग-3 व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा.
  10. समूह-1 उपसमूह-3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा.
  11. समूह-2 उपसमूह-3 स्वच्छता निरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा.
  12. समूह-2 उपसमूह-4 सहायक संपरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा.

टीचर के 9 हजार पदों पर भर्तियां

एमपी में शिक्षक के 9 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी. माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा अगस्त 2024 में कराने की  तैयारी है. इनमें विषय शिक्षकों के साथ ही खेल और गायन-वादन शिक्षक के पद भी शामिल हैं. हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत भाषा, गणित, विज्ञान और समाजिक विज्ञान के विषय शिक्षकों की भर्ती माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं के लिए की जाएगी. इसके साथ ही गायन-वादन, नृत्य और खेल शिक्षक की भी भर्ती की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: MP Teacher Bharti 2024: MP में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 9 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई?

ये भी पढ़ें: MPPSC Assistant Professor Bharti: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण को लेकर बड़ा अपडेट, कब आएगा एडमिट कार्ड?