MP News: पूर्व सरसंघचालक गुरु माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में इंदौर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दिग्विजय सिंह ने गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताते हुए एक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया था. उनकी इसी पोस्ट पर इंदौर के तुकोगंज थाने में केस दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा-153 ए, 469,500 और 505 के तहत केस दर्ज किया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में तथ्यहीन जानकारी और संघ की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है. उनकी ऐसे ही कई पोस्ट समय-समय पर आती रहती हैं. जिससे जनभावनाएं आहत हेाती हैं.
क्या है पूरा मामला
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपने ट्विटर अकांउट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक फोटो उसके ऊपर और नीचे कुछ शब्द लिखे थे. उसमें लिखा था कि ” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख एम एस गोलवलकर के कुछ बयानों से लगता है कि वह दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को समान अधिकारों के खिलाफ थे”. इस पर संघ की ओर से भी जवाब आया है, और कहा कि सिंह बयानों को तोड़ मरोड़ के पेश कर रहे हैं. RSS ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि ‘फोटोशॉप’ की गयी एक तस्वीर के माध्यम से गोलवलकर को गलत तरह से ऐसे बयान देने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और इसका मकसद सामाजिक विद्वेष पैदा करना है.
इंदौर मे तुकोगंज थाने में केस दर्ज
एडवोकेट राजेश जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से द्वितीय सरसंघ चालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर की तस्वीर के साथ मिथ्या और अनर्गल पोस्ट प्रसारित की गई है. इस लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एडवोकेट राजेश जोशी की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने 153 ए, 469 ,500,505 के तहत मामला दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT


