MP Election 2023: शांति का टापू कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में वोटिंग के बीच कई जगहों पर बवाल की तस्वीरें सामने आयी हैं. ताजा मामला निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा का है. जहां फर्जी मतदान (Voting) की जांच करने पहुंची पुलिस की पब्लिक से भिड़ंत हो गई. जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले.
ADVERTISEMENT
पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत
पृथ्वीपुर विधानसभा के माडिया ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 67 अछरू माता पर फर्जी मतदान का आरोप लगा था. कांग्रेस के लोगों ने फर्जी मतदान होने की शिकायत की थी. जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की पड़ताल करने पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत हो गई. पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर कई लोगों को खदेड़ दिया.
ये भी पढ़ें: MP Election LIVE: चंबल के मालवा में बवाल, इंदौर के तीन क्षेत्रों में जमकर हंगामा, पोलिंग बूथों दो पक्षों में मारपीट
वोटिंग के दौरान इंदौर में बवाल
इंदौर की महू और इंदौर-4 विधानसभा सीट पर भी विवाद का मामला सामने आया है. इंदौर की विधानसभा 4 में मतदान के दौरान कांग्रेस भाजपा के समर्थकों में हुआ. विवाद पुलिस ने दोनों ही पार्टी के समर्थकों पर किया लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया जा रहा है. वहीं महू विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान तलवार बाजी की घटना के कारण दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए मतदान शुरू कराया है.
गौरतलब है कि आज मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. 230 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.79 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इन 230 सीटों पर कुल 2,533 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: MP: मुरैना में जमकर बवाल, BSF ने संभाला मोर्चा; पोलिंग बूथ पर हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा
ADVERTISEMENT


