Chhindwara by-election: चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, बीजेपी ने कमलेश शाह को बनाया अपना उम्मीदवार, जानें कब डाले जाएंगे वोट

पवन शर्मा

• 08:32 AM • 14 Jun 2024

Chhindwara by-election: भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उप चुनाव होना है. बीजेपी ने इसके लिए कमलेश शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Chhindwara by-election
Chhindwara by-election
Google CTA

BJP candidate Kamlesh Shah: भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उप चुनाव होना है. बीजेपी ने इसके लिए कमलेश शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है.छिन्दवाड़ा जिले की अमरवाडा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जिन कमलेश प्रताप शाह को अपना उम्मीद्वार बनाया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन किया था.

Read more!

2023 के विधानसभा चुनाव में कमलेश शाह कांग्रेस से प्रत्याशी थे. तब उनके सामने गोंडवाना पार्टी के स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका बट्टी भाजपा में शामिल हुई थीं और उनको पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था. कमलेश प्रताप शाह ने उन्हें 25 हजार वोटो से मात दी थी. कमलेश शाह लगातार तीसरी बार के विधायक रहे. उंन्होने  2013, 2018,2023 में वे विधानसभा का चुनाव जीता था.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कमलनाथ ओर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. अमरवाडा की सीट रिक्त होने के बाद अब चुनाव आयोग फिर से चुनाव करा रहा है. जिसके लिए भाजपा ने कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है. कमलेश शाह की उम्र 47 वर्ष है, वो मेट्रिक तक शिक्षा प्राप्त की है. इनका मुख्य व्यवसाय कृषि है. हर्रई जागीर से होने के कारण लोग इन्हें राजा कमलेश प्रताप शाह के नाम से सम्बोधित करते हैं.

कब डाले जाएंगे वोट, जानें सबकुछ

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में रिक्त हुई विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे. चुनाव आयोग के अनुसार इसके लिए वोट 10 जुलाई को डाले जाएंगे. 13 जुलाई को उपचुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. इसी तरह हिमाचल प्रदेश की तीन और उत्तराखंड की दो सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे. एमपी में सिर्फ एक सीट के लिए उपचुनाव होगा.

ये भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अचानक दिल्ली मिलने पहुंचीं वसुंधरा राजे, माजरा क्या है?