MP News: आज घर पहुंचेगा शहीद जवान कबीर दास का शव, भाई की बात सुन आसूं नहीं रोक पाएंगे आप!

पवन शर्मा

• 07:48 AM • 13 Jun 2024

Chhindwara News: सीआरपीएफ के शहीद जवान कबीर दास उईके गांव पुलपुलडोह के रहने वाले थे. जवान का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा.

NewsTak
Google CTA

terrorist attack Jammu Kashmir: जम्मू काश्मीर के कठुआ जिले के सुखल गांव में बीते दिनों आतंकी हमला हुआ था. जिसमें CRPF जवान कबीर दास उईके गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. जवान का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव छिंदवाड़ा जिले के पुलपुलडोह में होगा.

Read more!

शहीद जवान कबीर दास छिंदवाड़ा जिले के गांव पुलपुलडोह के रहने वाले थे. उन्होंने साल 2011 में सीआरपीएफ में नौकरी ज्वाइन की थी और 4 साल पहले शादी हुई थी. शहीद के परिवार में पत्नी एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं. शहीद कबीर की अभी कोई संतान नहीं है. वो 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे. बेटे के शहीद होने के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.  

शहीद के गांव में पसरा मातम

आंखें नम है और भाई की शहादत का गम है. शहीद जवान के भाई की यह बात जिसने सुनी वह भावुक हो गया. हमले से कुछ दिनों पहले ही कबीर अपने गांव आए थे. और उन्होंने अपने भाई को जल्दी ही एमपी में पोस्टिंग होने की बात भी कही थी. लेकिन, ऐसा हो ना सका और वह आतंकियों के हमले में शहीद हो गए. 

शहीद की मौत की खबर सुनकर परिवार और उनके गांव में मातम का माहौल है. जहां लोग गमगीन तो हैं लेकिन उन्हें गर्व भी है. कि माटी का लाल देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है.

ये भी पढ़ें: MP News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का CRPF जवान शहीद, गम में डूबा परिवार