MP News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का CRPF जवान शहीद, गम में डूबा परिवार

एमपी तक

• 02:08 PM • 12 Jun 2024

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गया है. मंगलवार रात को कठुआ के हीरानगर के सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ,  जिसमें कबीर दास की मृत्यु हो गई.

NewsTak
Google CTA

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गया है. मंगलवार रात को कठुआ के हीरानगर के सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ,  जिसमें कबीर दास घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. कबीर के शहीद होने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरा इलाका गमगीन है. सीएम मोहन और पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है. वहीं सांसद विवेक बंटी साहू दुख की घड़ी में परिवार से मिलने पहुंचे और ढांढस बंधवाया. 

Read more!

छिंदवाड़ा के पुलपुलडोह के जवान कबीर उईके आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं. वे सीआरपीएफ में तैनात थे. शहीद कबीर को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके छिंदवाड़ा लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

परिवार का इकलौता सहारा...शहीद हो गया

35 साल के कबीर दास छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे. 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी. 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी. परिवार में मां पत्नी और छोटा भाई है. दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है. कबीर परिवार में इकलौते कमाने वाले थे. कुछ दिन पहले ही कबीर उईके घर से वापस ड्यूटी पर लौटे थे, इस घटना के बाद पूरा परिवार टूट गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

MP में शोक की लहर

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू शहीद कबीर उईके के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधवाया. सीएम मोहन ने भी शहीद कबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और घायल जवानों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. वहीं कमलनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है और कहा कि इस मुश्किल घड़ी में छिंदवाड़ा का परिवार उनके साथ है.

ये भी पढ़ें: Crime News: इंदौर में धड़ तो देहरादून में हाथ-पैर, ट्रेन में खौफनाक हालत में मिली महिला की लाश, मर्डर मिस्ट्री से पुलिस भी दंग