MP किसका: किसे सीएम बनते देखना चाहती है मध्य प्रदेश की जनता? ताजा सर्वे ने चौंका दिया

एमपी तक

• 03:38 AM • 05 Nov 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) की वोटिंग में कुछ ही दिन बाकी हैं. इलेक्शन से पहले एमपी में किसकी सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसे लेकर अलग-अलग ओपनियन पोल सामने आ रहे हैं. ताजा सर्वे रिपोर्ट से बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. इसके अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार […]

mp election 2023 mp politics mp news update mp breaking news malwa nimad mp
mp election 2023 mp politics mp news update mp breaking news malwa nimad mp
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) की वोटिंग में कुछ ही दिन बाकी हैं. इलेक्शन से पहले एमपी में किसकी सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसे लेकर अलग-अलग ओपनियन पोल सामने आ रहे हैं. ताजा सर्वे रिपोर्ट से बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. इसके अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई दे रही है. हालांकि सीएम फेस (CM Face) के सवाल पर जनता की राय अलग है. आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है और सीएम के रूप में जनता की पहली पसंद कौन है?

Read more!

एबीपी न्यूज़ और सीवोटर ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर हाल ही में ओपिनियन पोल रिलीज किया है. इस सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है, वहीं बीजेपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 118 से 130 सीटें, जबकि बीजेपी को 99 से 111 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 प्रतिशत, जबकि बीजेपी को 42 फीसद वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं 13 फीसद वोट अन्य के खाते में जाएंगे.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या कमलनाथ मारेंगे बाजी, ताजा सर्वे ने बता दिया किसकी बनेगी सरकार?

सीएम के रूप में कौन है पहली पसंद

ताजा सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच कड़ी टक्कर है. सर्वे के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान को 43 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि 42 फीसदी लोग कमलनाथ को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. वहीं 10 फीसदी लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने के समर्थन में हैं. जबकि 2 फीसदी लोग दिग्विजय सिंह को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. अन्य चेहरों की बात करें तो केवल 4 फीसदी लोग किसी अन्य चेहरे को सीएम बनते देखना चाहती है.

ये भी पढ़ें: MP में 15 दिन में बड़ा उलटफेर, CM पद के लिए कौन है पहली पसंद? ताजा सर्वे में हो गया खुलासा

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

सर्वे के अनुसार बीजेपी के खाते में 99-111 सीटें और कांग्रेस के खाते में 118-130 सीटें आ सकती हैं. वहीं अन्य दलों के खाते में भी 0-2 सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बड़ा अंतर है. इंडिया टीवी के सर्वे में जहां बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही थी, वहीं एबीपी न्यूज के ताजा सर्वे ने कांग्रेस को मुस्कुराने का मौका दे दिया है.

ये भी पढ़ें: MP के ताजा ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर, कमलनाथ को मिल रही हार, जानें किसकी बनेगी सरकार!