MP में नौकरियाें को लेकर CM मोहन यादव का ऐलान, बोले- 5 साल में होंगी ढाई लाख भर्तियां, कोई पद खाली नहीं रहेगा

न्यूज तक

• 01:06 PM • 15 Mar 2025

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि 5 साल के कार्यकाल में ढाई लाख भर्ती की जाएगी. विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने कहा कि 61 हजार नियुक्ति पत्र दे चुके हैं और अब फिर से सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव. (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री मोहन यादव. (फाइल फोटो)
Google CTA

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खबर है, यहां पर नौकरियों को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पांच सालों में ढाई लाख भर्ती की जाएगी. सभी सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट भी ओपन हो गया है और लगभग छह हजार से ज्यादा जवानों को पुलिस में भर्ती की गई है.  

Read more!

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा, "पीएससी में पिछले तीन साल की पेंडिंग परीक्षा हमने इसी साल कराई. कोई पद खाली नहीं रहने देंगे, हर विभाग में भर्तियां करेंगे. साथ ही विभागों में प्रमोशन को लेकर भी हम समाधान खोज रहे हैं. इसके अलावा एक लाख नौकरी तो हम दे ही रहे हैं. अगले पांच साल में हम ढाई लाख भर्तियां करने जा रहे हैं."

खबर से जुड़ा पूरा वीडियों यहां देखें...

'61 हजार लोगों को मिला नियुक्ति पत्र'

उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में कुल मिलाकर 267 शासकीय आईटीआई संचालित कर रहे हैं और 22 नए आईटीआई  शुरू करेंगे. साथ ही 5,280 अतिरिक्त सीट की बढ़ोतरी की जाएगी. जबकि एक साल के अंदर हमने 61 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए हैं." 

कांग्रेस बोली- सरकार केवल दावे करती है 

इसके अलावा सीएम मोहन ने कहा कि बीजेपी सरकार ओबीसी, एससी और एसटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगी. बता दें सीएम मोहन यादव की घोषणा को लेकर कांग्रेस गंभीर आरोप लगा रही है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि वर्तमान में सभी भागों में पद खाली पड़े हैं. सरकार केवल दावे ही कर रही है.