बनारसी स्वाद के मुरीद हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूरी-भाजी समेत स्थानीय व्यंजनों को देख खुद को रोक नहीं पाए, वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में सड़क किनारे कचौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया. मुख्यमंत्री की सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल.

NewsTak
वाराणसी में सीएम मोहन यादव ने कचोरी-जलेबी का लिया स्वाद.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी दौरे के वक्त स्थानीय खान-पान का जमकर आनंद लिया. इस दौरान उनकी सादगी ने भी लोगों का दिल जीत लिया. उन्हें अपने बीच पाकर लोगों को यकीन ही नहीं हुआ. लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए. इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आमजन इन तस्वीरों को देख सीएम डॉ. यादव की तारीफ कर रहे हैं.   

Read more!

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए. यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो वहां की पहचान को दर्शाती है. स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. 

लोगों के बीच सहज सीएम डॉ. यादव 

मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया. स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की. इसके साथ ही उनके इस अंदाज की सराहना भी की. कई लोगों ने उनसे संवाद भी किया. 

    follow google news