CM शिवराज ने बगल में सचिन को बिठाया, फिर कांग्रेस के इस बड़े नेता की तारीफ की, VIDEO वायरल

एमपी तक

22 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 22 2023 10:16 AM)

MP Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके बगल में बैठे कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सचिन यादव की तस्वीर सोशल मीडिया में पर तेजी से वायरल हो रही है. इसकी चर्चा मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है. चुनावी सरगर्मी के बीच दोनों ही पार्टियां अलग-अलग समाजों को लुभाने […]

CM शिवराज ने ठीक बगल में सचिन यादव को बिठाया, फिर कांग्रेस के इस बड़े नेता की तारीफ की, VIDEO वायरल
CM शिवराज ने ठीक बगल में सचिन यादव को बिठाया, फिर कांग्रेस के इस बड़े नेता की तारीफ की, VIDEO वायरल
Google CTA

MP Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके बगल में बैठे कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सचिन यादव की तस्वीर सोशल मीडिया में पर तेजी से वायरल हो रही है. इसकी चर्चा मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है. चुनावी सरगर्मी के बीच दोनों ही पार्टियां अलग-अलग समाजों को लुभाने की कोशिश में जुटी हैं. असल में, रविवार को इंदौर में यादव समाज के एक कार्यक्रम का आयोजन था. यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे और उनकी ठीक बगल की कुर्सी पर सचिन यादव बैठे थे.

Read more!

इतना ही नहीं, इसके बाद सीएम शिवराज ने सचिन यादव के पिता दिवंगत कांग्रेस नेता सुभाष यादव की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वह राजनीति की दिशा बदलने का काम कर गए. चुनावी सरगर्मी के बीच जहां भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने और बयानबाजी में पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसे में सीएम ने सुभाष यादव की तारीफ कर सभी चौंका दिया है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कांग्रेस के एक वरिष्ठ दिवंगत नेता के तारीफ करते नहीं थक रहे थे. कांग्रेस नेता की सीएम की खुलकर तारीफ करने का वीडियो और मंच का फोटो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. भले ही यह कोई राजनीतिक मंच नहीं था, लेकिन सीएम शिवराज का कांग्रेसी नेता के प्रति इतना सम्मान दिखाना चर्चा में है.

सचिन यादव को पास बिठाया
सीएम ने कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के बारे में कहा कि उन्होंने प्रदेश की दिशा बदलने का काम किया था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का रुख काफी बदला हुआ था और गदगद थे. कार्यक्रम शुरू होने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री सचिन यादव को भी काफी तवज्जो दी. उन्होंने उन्हें अपने पास बैठाया जबकि मंत्री तुलसी सिलावट दूसरी ओर यादव के पास बैठे. भले ही यह यादव समाज का कार्यक्रम था लेकिन उसमें मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेसी नेताओं को सम्मान देने के मामले के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: BJP को फिर लगा बड़ा झटका: प्रहलाद पटेल के खास नेता ने छोड़ी पार्टी, दिग्विजय के साथ हुए थे वायरल