शिवराज की हुंकार, बोले- कमलनाथ ने शिवाजी महाराज का अपमान किया, बुलडोजर से हटवाई प्रतिमा

पवन शर्मा

19 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 19 2023 4:36 PM)

Chhindwara news : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलमलनाथ के गड़ छिंदवाड़ा में हुंकार भरी है. आज रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौसर पहुंचे. जहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया, छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के अलावा 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी […]

shivraj singh chouhan, cm shivraj,
shivraj singh chouhan, cm shivraj,
Google CTA

Chhindwara news : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलमलनाथ के गड़ छिंदवाड़ा में हुंकार भरी है. आज रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौसर पहुंचे. जहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया, छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के अलावा 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया. जिसकी लागत लगभग 103 करोड़ 77 लाख रूपये से अधिक है. इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है.

Read more!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचकर अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया.जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अंकुर अभियान के अंतर्गत ग्राम सांवली के श्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सामने स्थित मैदान में पौधारोपण किया.

शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण

फोटो :पवन शर्मा


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा में कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया. आज शिवाजी महाराज की जयंति के मौके पर शिवराज सिंह चौहान दोपहर सौसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण किया. मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा में 18 करोड़ की लागत के 21 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया. शिवराज सिंह चौहान ने 9 करोड़ 23 लाख रुपये लागत 19 निर्माण कार्यो के भूमि पूजन किया है.

ये भी पढ़े: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज, राजनीतिक हलचल तेज; जानें दोनों नेताओं के कार्यक्रम

कमलनाथ पर बरसते दिखाई दिए शिवराज
सौसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि हम गुंडों पर बुलडोजर चलाते हैं लेकिन कमलनाथ तुमने तो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बुलडोजर चलवा दिया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ तुम्हें लज्जा नहीं आई कि तुमने सौसर की जनता के द्वारा स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को बुलडोजर से हटवा दिया.

ये भी पढ़े: सीएम शिवराज की मंत्रियों को नसीहत, कहा- काम करने का तरीका बदलें, 2-2 जिले की विकास यात्रा की रिपोर्ट ली
छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श है

फोटो: पवन शर्मा


मुख्यमंत्री बोले शिवराज सिंह चौहान ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज जिन्होंने मुगलों को खदेड़ा था, हिंदवी स्वराज अगर हमारे देश में नहीं होगा तो फिर कहां होगा, उन्होंने कहा कि जब मुगल हमें प्रताड़ित कर रहे थे पूरे देश में धर्मांतरण का दौर चल रहा था तब शिवाजी महाराज ने ऐसे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनका दमन किया था.

हमें पढ़ाया गया आजादी केवल एक परिवार ने दिलाई
सौसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमें पढ़ाया तो सिर्फ एक खानदान के बारे में गया है, कि आजादी जवाहर लाल नेहरू ने दिलाई लेकिन हम भूल गए लक्ष्मीबाई को, तात्या टोपे को, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, अमर शहीद कुंवर सिंह जी समेत अनेक वीरों ने आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, लेकिन उन्हें भुला दिया गया. कांग्रेस ने एक पाप और किया है अंग्रेज तो चले गए लेकिन अंग्रेजी हम पर लाद दी,जो भी पढ़ाई होती है अब अंग्रेजी में होती है.