MP Election 2023: “तुम्हारे करम फूटे हैं भैया” कमलनाथ पर शिवराज ने ऐसे साधा निशाना

उमेश रेवलिया

• 03:24 AM • 29 Oct 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों के चलते प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं. भाजपा की ओर से जबलपुर को साधने अमित शाह पहुंचे, तो वहीं बुंदेलखंड में प्रचार के प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) पहुंची. प्रियंका गांधी को लेकर सीएम […]

cm Shivraj singh taunts KamalNath,, MP Election 2023, MP Election, Madhya Pradesh Assembly Election, MP Politics
cm Shivraj singh taunts KamalNath,, MP Election 2023, MP Election, Madhya Pradesh Assembly Election, MP Politics
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों के चलते प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं. भाजपा की ओर से जबलपुर को साधने अमित शाह पहुंचे, तो वहीं बुंदेलखंड में प्रचार के प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) पहुंची. प्रियंका गांधी को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमकर निशाना साधा. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि मैं हैरत में रह गया कि कोई इतना झूठ बोल सकता है. उन्होंने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा.

Read more!

दरअसल प्रियंका गांधी ने दमोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल में 27 नौकरियां दी हैं. प्रियंका के इस दावे को झूठा बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा, “मेरी बहन प्रियंका क्या कांग्रेस ने आपको झूठ बोलने की ट्रेंनिग दे रखी है या जानबूझकर झूठ बोलती हो, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ भी बड़े कलाकार हैं, कुछ भी बुलवाते हो. मैंने इसी वर्ष एक लाख नौकरियों की घोषणा की थी. इसमें से 65 हजार नौकरियां मैं दे चुका हूं.

ये भी पढ़ें:  बुंदेलखंड में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, इस महिला नेता को CM शिवराज ले आए BJP में

“कमलनाथ के करम फूटे हैं”

सीएम शिवराज सिंह चौहान महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और कमलनाथ (Kamalnath) पर जमकर निशाना साधा. सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस में कपड़े फाड़ राजनीति चल रही है. टिकट को लेकर कमलनाथ कहते हैं कि दिग्विजयसिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ो, ये कांग्रेस में चल रहा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा “कमलनाथ कहते हैं मामा ने खजाना खाली कर दिया, अब तुम्हारे करम फूटे हैं तो क्या करें भैया.”

ये भी पढ़ें: MP: बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी का ऐलान, ‘हमारी गारंटी पूरी ना हो तो दोबारा वोट मत देना’