नरोत्तम मिश्रा के बारे में ये बात बोलकर कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने फैला दी सनसनी, किया जीत का दावा

सर्वेश पुरोहित

• 03:10 PM • 13 Mar 2024

नरोत्तम मिश्रा को लेकर फूल सिंह बरैया ने कई गंभीर अरोप लगाए हैं. फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. फूल सिंह बरैया के आरोपों से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

Madhya Pradesh Congress leader Phool Singh Baraiya had pledged to blacken his face is BJP won more than 50 seats in the assembly polls. (Photo: Facebook)
Madhya Pradesh Congress leader Phool Singh Baraiya had pledged to blacken his face is BJP won more than 50 seats in the assembly polls. (Photo: Facebook)
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से दलित नेता फूल सिंह बरैया को अपना उम्मीदवार बनाया है. फूल सिंह बरैया ने एमपी तक से बातचीत में कई सनसनीखेज आरोप बीजेपी और उनके प्रमुख नेता नरोत्तम मिश्रा पर लगाए. फूल सिंह बरैया का कहना है कि जब नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री थे तो उन्होंने भांडेर सीट के विधानसभा चुनाव को बीजेपी के पक्ष में करवाने पुलिस की मदद से बूथ कैप्चरिंग कराई.

Read more!

पुलिस के वाहनों से शराब व पैसे मतदाताओं के बीच बांटे गए. 50 वोटों से मुझे हरवाया गया. फूल सिंह बरैया ने कहा कि मैंने कभी कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया लेकिन नरोत्तम मिश्रा ने मेरे बयानों को एडिट कराकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कराया, जिससे जनमानस में फूल सिंह बरैया की छवि खराब होती जाए.

फूल सिंह बरैया ने कहा कि वे भिंड लोकसभा सीट का चुनाव जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे. फूल सिंह बरैया ने बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि यदि प्रत्याशी बाहरी है लेकिन वह संबंधित क्षेत्र में जाकर विकास कराना चाहता है तो उसमें चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. वर्तमान सांसद संध्या राय मुरैना जिले की हैं लेकिन भिंड में आकर वे लोगों के बीच रहतीं, उनके सुख-दुख का हिस्सा बनकर विकास कराती तो कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन लोगों ने बताया कि वे संसदीय क्षेत्र में कभी-कभी ही आती हैं तो ऐसे में ये गलत है.

अब नहीं लूंगा कोई संकल्प- फूल सिंह बरैया

फूल सिंह बरैया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत नहीं होने पर मुंह काला करने का संकल्प लिया था. कांग्रेस पार्टी ने तब मेरे कुछ प्रस्तावों को अमल नहीं किया था, जिससे हार हुई. लेकिन अब कोई संकल्प नहीं लूंगा. अब करके दिखाएंगे. भिंड क्षेत्र के लोगों ने ही उनको चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है और बंपर वोटों से जीत दर्ज कर कांग्रेस को यहां मजबूती से खड़ा करेंगे.