आदिवासी बहुल इलाके में प्रियंका गांधी की रैली, चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा अहम?

एमपी तक

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 6:49 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों का बिगुल बज चुका है. यही कारण है कि आए दिन बड़े नेताओं की जनसभा और रैलियां हो रही हैं. दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी विंध्य दौरे पर आए थे. अब इसके बाद आज एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका […]

priyanka gandhi priyanka gandhi news priyanka gandhi vadra congress general secretary priyanka gandhi priyanka gandhi shahdol visit live mp election2023
priyanka gandhi priyanka gandhi news priyanka gandhi vadra congress general secretary priyanka gandhi priyanka gandhi shahdol visit live mp election2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों का बिगुल बज चुका है. यही कारण है कि आए दिन बड़े नेताओं की जनसभा और रैलियां हो रही हैं. दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी विंध्य दौरे पर आए थे. अब इसके बाद आज एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आ रही हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले के रामनगर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी. जहां से वे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगी. चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रियंका की यह मध्य प्रदेश में पहली सभा है.

Read more!

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मंडला सुबह लगभग 11 बजे पहुंचेंगी. वे रामनगर क्षेत्र के चौगान की मढ़‍िया में पूजा करेंगी और 11:30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी. लगभग 2:00 बजे वे दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगी.

सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भनोट, पूर्व मंत्री, विधायक व सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, अरुण पचौरी समेत संगठन के मंत्री व पदाधिकारी शामिल होंगे.

प्रियंका शहडोल दौरा क्यों है खास?

गौरतलब है कि मंडला जिले की तीनों विधानसभाएं मंडला, निवास और बिछिया आदिवासी बहुल हैं. इसके अलावा डिंडौरी जिले की डिंडौरी और शाहपुरा विधानसभा भी आदिवासी बहुल हैं. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मंडला और डिंडौरी जिले में अच्छी सफलता मिली और डिंडौरी की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था.

मंडला जिले की तीन विधानसभा में से दो पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया. इस तरह मंडला-डिंडौरी जिले की पांच विधानसभा में से चार विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. यही कारण है कि प्रियंका वाड्रा के रामनगर दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सभा मंडला-डिंडौरी जिले की पांचों विधानसभाओं को साधने के उद्देश्य से हो रही है.

ये भी पढ़ें: विंध्य से बगावत कांग्रेस को भारी न पड़ जाए? इस नेता ने दिखाए बगावती तेवर