कांग्रेस की दूसरी लिस्ट सामने आने से पहले ही कमलनाथ के बेटे ने लीक कर दिए इन प्रत्याशियों के नाम….

पवन शर्मा

18 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 18 2023 5:00 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार प्रत्याशियों के नामों की सूचियां जारी की जा रही हैं. अभी तक कांग्रेस के 144 तो वहीं बीजेपी के 136 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है. कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द ही जारी हो सकती है,  इसी बीच मध्यप्रदेश को लेकर नकुलनाथ फिर […]

MP BJP, Bhopal News, Legislative Party Meeting in MP, Live Updates, MP Breaking, MP News
MP BJP, Bhopal News, Legislative Party Meeting in MP, Live Updates, MP Breaking, MP News
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार प्रत्याशियों के नामों की सूचियां जारी की जा रही हैं. अभी तक कांग्रेस के 144 तो वहीं बीजेपी के 136 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है. कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द ही जारी हो सकती है,  इसी बीच मध्यप्रदेश को लेकर नकुलनाथ फिर चर्चाओं में आ गए हैं. उन्होंने कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

Read more!

दरअसल नकुलनाथ ने एक दिन पहले छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा सीट के प्रत्याशी की घोषणा की थी, अब एक बार फिर उन्होंने पांढुर्ना विधानसभा और अमरवाड़ा के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं छिंदवाड़ा की सभी सीटों की घोषणा पहले सांसद नकुलनाथ करेंगे. इसके बाद ही दिल्ली से नाम घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

किन-किन का नाम घोषित किया नकुलनाथ ने

मध्यप्रदेश के इकलौते कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा की तीन सीटों पर प्रतयाशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नकुलनाथ ने अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और पांढुर्णा से विधायक नीलेश उइके के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के रूप में घोषणा कर दी है.

आपको बता दें कि छिंदवाडा जिले में 7 विधानसभा सीट हैं. कांग्रेस की 144 सीटो की सूची में सिर्फ छिंदवाडा विधानसभा सीट पर कमलनाथ के नाम सूची में आया है. उसके बाद सांसद नकुलनाथ ने 3 विधानसभा परासिया, अमरवाड़ा ओर पांढुर्ना सीट पर प्रत्याशियो का एलान कर दिया, जुन्नारदेव, चौरई ओर सौसर विधानसभा सभा सीट पर अभी प्रत्यशियों की घोषणा होना बाकि है.

शिवराज कस चुके हैं कांग्रेस पर तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर कहा ” कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नही समझ आता, कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं..? अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए.  क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है..? कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है..? नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है..?कांग्रेस कितनी है..,कांग्रेस किसकी है.. और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है.