मंत्री कमल पटेल के विवादित बोल, कमलनाथ को बताया 80 साल का बूढ़ा, इस एक्ट्रेस से जोड़ दिया नाम

पवन शर्मा

19 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 19 2023 2:16 AM)

MP Election News: मध्य प्रदेश के चुनावी दौर में नेताओं की बयानबाजी और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप अब आम हो चले हैं, लेकिन इसी बीच कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) के एक बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है. कृषि मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा (Chhindwara) के दौरे पर थे, जहां उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) […]

NewsTak
Google CTA

MP Election News: मध्य प्रदेश के चुनावी दौर में नेताओं की बयानबाजी और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप अब आम हो चले हैं, लेकिन इसी बीच कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) के एक बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है. कृषि मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा (Chhindwara) के दौरे पर थे, जहां उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) को लेकर विवादित बयान दे दिया. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया, जिसके बाद से ही राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

Read more!

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. कमल पटेल ने बातों ही बातों में पूर्व सीएम कमलनाथ को बूढ़ा कह डाला. हद तो तब हो गई जब उन्होंने कमलनाथ का उनका नाम एक्ट्रेस जैकलीन (Jacqueline Fernandez) के साथ जोड़ दिया. वहीं राहुल गांधी (Rahul gandhi) को पप्पू तक कह डाला.

जैकलीन के साथ जोड़ा कमलनाथ का नाम

कमलनाथ पर तंज कसते हुए कमल पटेल (kamal Patel) ने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने में लूट-खसोट करी, इसलिए खत्म हो गए हैं. कमल पटेल ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा, ‘हमने किसानों का पैसा मांगा तो पैसा नहीं था, लेकिन आईफा करवाने 700 करोड़ थे. 80 साल की उम्र में बूढ़ा पहुंच गया इंदौर और जैकलीन की कमर में हाथ डाल फ़ोटो खिंचवा रहे थे और घूर कर तो ऐसे देख रहे थे जैसे खा जाएंगे. कमलनाथ ठग नाथ है जब सफाया होने वाला है तो इनको बागेश्वर धाम याद आ गए, और जिस भगवा को देख कर नफरत करते थे, उसे पहन लिया है.’

पप्पू और नकुल हारेंगे

पांढुर्ना में कार्यकर्ताओं के विरोध पर कमल पटेल ने कहा कि कोई नाराज़गी नहीं है, हम अपने लिए नहीं देश के लिए राजनीति करते हैं. यह कांग्रेस नहीं जो देश जाए कहीं और पार्टी कहीं जाए. यह पप्पू को और नकुल हारेंगे. परिवार के अलावा कोई नहीं है दूसरा. वहीं दावे के साथ कमल पटेल ने कहा कि सातों विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा और लोकसभा भी हम जीतेंगे.

भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

पांढुर्णा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल के सामने भाजपा के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी प्रकाश उइके के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. संबोधन के दौरान बाहरी प्रत्याशी प्रकाश ऊईके को लेकर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी साफ तौर पर दिखी, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन के चलते कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. जैसे-तैसे मंत्री ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी और संकल्प दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी को समस्त छिंदवाड़ा जिले में जीत दिलाना होगी.

ये भी पढ़ें: MP Election: MP के इस बड़े नेता ने भाजपा छोड़ आज ज्वॉइन कर ली कांग्रेस, फिर BJP पर बोला जमकर हमला