महाकुंभ सेंसेशन मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, अब पति फरमान खान की 'घर वापसी' की उठी मांग

महाकुंभ सेंसेशन मोनालिसा द्वारा फरमान खान से मंदिर में शादी करने के बाद अब उनके पति की 'घर वापसी' की मांग तेज हो गई है. वहीं, मोनालिसा के पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है.

Monalisa viral girl marriage news
Monalisa viral girl marriage news

प्राची अवस्थी

follow google news

महाकुंभ के दौरान अपनी नीली आंखों से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई तस्वीर नहीं, बल्कि उनकी शादी है. मोनालिसा ने फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में शादी रचा ली है, जिसे लेकर अब मध्य प्रदेश में नई बहस छिड़ गई है. नरसिंहपुर के एक संत ने फरमान खान की 'घर वापसी' की मांग उठा दी है.

Read more!

अगर मंदिर में शादी की तो अपनाएं हिंदू धर्म

नरसिंहपुर के शक्ति धाम के पीठाधीश्वर दिवाकर महाराज ने इस विवाह पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यदि मोनालिसा और फरमान ने मंदिर में जाकर वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह किया है, तो अब फरमान को हिंदू धर्म अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा, "मंदिर शक्ति का केंद्र हैं. अगर फरमान खान घर वापसी करना चाहते हैं तो हिंदू धर्म में उनका स्वागत है." इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह शादी केवल हिंदू समाज के उपहास के लिए की गई है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बेटी को बहला-फुसलाकर किया गया गुमराह

दूसरी ओर मोनालिसा के पिता इस शादी की खबर से गहरे सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि वे अपनी बेटी को एक्टिंग और डांस सिखाने के लिए लेकर गए थे, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि वहां उसे बहला-फुसलाकर ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया जाएगा. मेरी बेटी बहुत भोली है, उसे फंसाया गया है."

केरल के मंदिर में हुई शादी

आपको बता दें कि मोनालिसा और फरमान ने केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है. शादी के बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें मोनालिसा ने कहा कि वह फरमान के साथ बहुत खुश हैं. हालांकि, दोनों परिवारों की नाराजगी और अब धर्म परिवर्तन की मांग ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है.

 

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में गर्मी का 'ट्रेलर' शुरू! 14 मार्च को पसीने छुड़ाएगी धूप, जानें अपने शहर का हाल

    follow google news